विदेश की खबरें | फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ सिंगापुर को चूना लगाने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति को चार महीने की कैद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ सिंगापुर को चूना लगाने का अपराध स्वीकार करने वाले भारतीय मूल के एक व्यक्ति को शुक्रवार को चार महीने कैद की सजा सुनायी गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 18 नवंबर फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ सिंगापुर को चूना लगाने का अपराध स्वीकार करने वाले भारतीय मूल के एक व्यक्ति को शुक्रवार को चार महीने कैद की सजा सुनायी गई।

अदालत ने 2017 से इवेंट मैनेजमेंट और खेल तथा अन्य सामग्री की बिक्री करने वाली कंपनी ऑल रिसोर्सेज नेटवर्क (एआरएन) के प्रोप्राइटर शंकर सुपिआ को सजा सुनाई है।

अपराध के समय सुपिया की कंपनी एआरएस सिंगापुर फुटबॉल एसोसिएशन को साजो-सामान की आपूर्ति किया करती थी।

उस दौरान एफएएस के उप निदेशक के रूप में व्यावसायिक और व्यापार विकास विभाग का प्रभार संभाल रहे रिक्रमजीत सिंह (42) की पत्नी आस्या किरिन कामेस (35) ने 2014 में एआरएन का गठन किया और बाद में शंकर को कंपनी का एक मात्र प्रोप्राइटर बना दिया।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ अखबार के अनुसार, रिक्रमजीत और सुपिआ बचपन के दोस्त हुआ करते थे।

उप लोक अभियोजनक विक्टोरिया टिंग ने बताया कि 2017 में रिक्रमजीत ने अपनी और आस्या की शादी तथा इससे हितों के टकराव की बात कहकर कंपनी सुपिआ को सौंप दी।

इसी दौरान यह घोटाला हुआ जिसके दोष में शुक्रवार को सुपिआ को सजा सुनाई गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\