विदेश की खबरें | कनाडा में भारतीय मूल के व्यक्ति पर सिख महिला की हत्या करने का आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कनाडा के ब्रम्पटन शहर में भारतीय मूल के 44 वर्षीय एक व्यक्ति को एक सिख महिला की चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले में आरोपी बनाया गया है।
टोरंटो, 21 मई कनाडा के ब्रम्पटन शहर में भारतीय मूल के 44 वर्षीय एक व्यक्ति को एक सिख महिला की चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले में आरोपी बनाया गया है।
पील रिजनल पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि ब्रम्पटन के स्पैरो पार्क में शुक्रवार को नव नशान सिंह ने चाकू घोंपकर दविंद्र कौर की हत्या कर दी थी।
पुलिस ने कहा कि शाम छह बजे चाकूबाजी की खबर पर जब वह मौके पर पहुंची तब उसने महिला को घायल दशा में फुटपाथ पर पाया।
उसने कहा कि उसने दम तोड़ दिया और उसे जिंदा रखने की कोशिश विफल हो गयीं
पुलिस ने कहा कि अपराधस्थल से महज कुछ दूरी पर सिंह को गिरफ्तार किया गया और उसे हत्या का आरोपी बनाया गया है।
कांस्टेबल टाइलर बेल के अनुसार दोनों एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन दोनों के बीच किस प्रकार का रिश्ता था या फिर सिंह ने कौर को क्यों मार डाला, इन बातों का पता नहीं चल पाया है।
टोरंटो स्टार ने बेल के हवाले से कहा कि जांचकर्ता स्थानीय लोगों से (इस घटना की) कोई वीडियो फुटेज प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)