विदेश की खबरें | अमेरिका में हत्या की कोशिश के संदेह में भारतीय मूल का व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में भारतीय मूल के 41 वर्षीय एक व्यक्ति को पत्नी और दो बच्चों को बैठाकर कार को जानबूझकर चट्टान से नीचे की ओर ले जाने पर हत्या की कोशिश और बाल उत्पीड़न के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, चार जनवरी अमेरिका में भारतीय मूल के 41 वर्षीय एक व्यक्ति को पत्नी और दो बच्चों को बैठाकर कार को जानबूझकर चट्टान से नीचे की ओर ले जाने पर हत्या की कोशिश और बाल उत्पीड़न के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है।

खबर में ‘कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल’ की ओर से जारी एक बयान के हवाले से कहा गया है कि कैलिफोर्निया के पासाडेना निवासी धर्मेश ए. पटेल को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सैन माटियो काउंटी जेल ले जाया जाएगा।

विभाग ने बताया कि पटेल, उसकी पत्नी और दो बच्चे सैन माटियो काउंटी में डेविल्स स्लाइड पर फंस गए थे तथा उन्हें सोमवार को कड़ी मशक्कत के बाद बचाया गया था।

अमेरिकी प्रसारक नेटवर्क ‘एनबीसी न्यूज’ के मुताबिक, बचाव अभियान के तहत रस्सियों के सहारे चट्टान से नीचे उतरे दमकल कर्मियों ने दोनों बच्चों-चार साल की बेटी और नौ वर्षीय बेटे को बचाया था। वहीं, पटेल और उसकी पत्नी को हेलीकॉप्टर से पहुंचे बचाव कर्मियों ने कार से सुरक्षित निकाला।

हाईवे पेट्रोल के अनुसार, पटेल की टेस्ला कार 250 से 300 फीट की गहराई में फंसी थी और प्रत्यक्षदर्शियों ने वाहन को चट्टान से नीचे गिरते देख आपात सेवा 911 पर फोन किया था।

विभाग ने एक बयान में कहा, “प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर जांचकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि यह घटना संभवत: जानबूझकर अंजाम दिए गए कृत्य का नतीजा थी।”

हाईवे पेट्रोल के गोल्डन गेट डिविजन के प्रवक्ता एंड्रयू बार्कले ने बताया कि प्राधिकारियों की पटेल के खिलाफ हत्या के प्रयास के तीन मामलों और बाल शोषण के दो मामलों में मुकदमा चलाने की योजना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर