विदेश की खबरें | भारतीय मूल की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को महारानी एलिजाबेथ पुरस्कार मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में भारतीय मूल की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को यहां एक समारोह में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ‘वुमन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार के लिए नामित किया गया। इस श्रेणी में यह अब तक का पहला पुरस्कार है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन,24 सितंबर ब्रिटेन में भारतीय मूल की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को यहां एक समारोह में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ‘वुमन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार के लिए नामित किया गया। इस श्रेणी में यह अब तक का पहला पुरस्कार है।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस के मंत्रिमंडल में इस महीने शामिल की गईं ब्रेवरमैन (42) ने कहा कि दिवंगत महारानी को समर्पित एशियन एचीवर्स अवार्ड्स 2022 में नयी भूमिका निभाने के लिए यह सम्मान मिला है।

तमिल मूल की उमा और गोवा मूल के क्रिस्टी फर्नांडीस की बेटी ब्रेवरमैन ने समारोह को एक रिकार्ड किया हुआ संदेश भेजा, जहां उनके माता-पिता ने उनकी ओर से पुरस्कार ग्रहण किया।

ब्रेवरमैन ने अपने संदेश में कहा, ‘‘मेरी मां और पिता केन्या और मॉरीशस से 1960 के दशक में आये थे। वे हमारे एशियाई समुदाय के गौरवान्वित सदस्य हैं और मेरा जन्म वेम्बली में हुआ, जो एशियाई समुदाय का केंद्रीय स्थल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गृह मंत्री का पद मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं आपको गौरवान्वित करूंगी।’’

इन पुरस्कारों का यह 20वां वर्ष है। यह ब्रिटेन में दक्षिण एशियाई समुदाय के व्यक्तियों की उपलब्धियों को मान्यता देता है।

विभिन्न श्रेणियों में विजेता घोषित किये गये भारतीय मूल के व्यक्तियों में प्रसारणकर्ता नगा मुंचेटट्टी को मीडिया श्रेणी में पुरस्कार दिया गया। करनजीत कौर बैंस को ‘स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ पुरस्कार मिला है। वह वैश्विक स्तर पर ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला सिख भारोत्तोलक हैं।

‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ करतार लालवणी को दिया गया है, जो ब्रिटेन के स्वास्थ्यवर्धक ब्रांड विटाबायोटिक्स के संस्थापक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड