विदेश की खबरें | कनाडा में किशोरियों पर यौन हमला करने के आरोप में भारतीय मूल के पिता-पुत्र गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कनाडा में भारतीय मूल के एक व्यक्ति और उसके बेटे को कई लड़कियों का महीनों तक शोषण करने एवं उनसे जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

टोरंटो, चार जून कनाडा में भारतीय मूल के एक व्यक्ति और उसके बेटे को कई लड़कियों का महीनों तक शोषण करने एवं उनसे जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

स्थानीय पुलिस ने एक बयान में बताया कि अप्रैल में लापता हो गई 13 वर्षीय एक लड़की की तलाश के सिलसिले में हुई जांच के बाद गुरप्रताप सिंह वालिया (56) और उसके बेटे सुम्रित वालिया (24) को गिरफ्तार किया गया।

उसने बताया कि लड़की ने मिलने के बाद बताया कि उसके सुम्रित के साथ संबंध थे तथा सुम्रित उसे सेक्स के बदले कथित रूप से मादक पदार्थ देता था। पिता-पुत्र की शराब की एक दुकान थी जहां लड़कियों का उत्पीड़न किया गया।

जांच के दौरान जांच अधिकारियों को पता चला कि पिता-पुत्र किशोरियों को मादक पदार्थ और शराब देते थे और फिर उन लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया जाता था।

समझा जाता है कि ये घटनाएं दिसंबर 2022 से मई 2023 के बीच हुईं। पुलिस ने एक जून को दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

उनके घर की तलाशी लेने पर 97,500 अमेरिकी डॉलर मूल्य का 975 ग्राम कोकिन और सात हथियार मिले। तलाशी के दौरान एक कंप्यूटर में बाल पोर्नोग्राफी (अश्लील सामग्री) भी मिली।

सुम्रित और उसके पिता को यौन शोषण, बाल पोर्नोग्राफी रखने का आरोपी बनाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now