जरुरी जानकारी | देश की विमानन कंपनियों की उड़ानों में भारतीय संगीत हो अनिवार्य: आईसीसीआर, संगीतकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय विमानन कंपनियों की उड़ानों के साथ-साथ हवाई अड्डों पर भारतीय संगीत बजाना अनिवार्य करना चाहिए। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और संगीतकारों ने सरकार से यह मांग की।

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर भारतीय विमानन कंपनियों की उड़ानों के साथ-साथ हवाई अड्डों पर भारतीय संगीत बजाना अनिवार्य करना चाहिए। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और संगीतकारों ने सरकार से यह मांग की।

उनका कहना है कि यह छोटा कदम देश की परंपराओं के साथ हमारे लोगों के भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने में एक लंबा रास्ता तय कर सकता है।

विभिन्न संगीतकारों और गायकों के साथ भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से बृहस्पतिवार को यह मांग की।

इस संबंध में राष्ट्रीय राजधानी में आईसीसीआर परिसर में आयोजित बैठक में आईसीसीआर के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे और अन्य ने मंत्री को एक पत्र सौंपा।

पत्र में कहा गया है, ‘‘... भारत में संचालित होने वाले विमानों और विभिन्न हवाई अड्डों पर भारतीय शास्त्रीय या हल्का स्वर और वाद्य संगीत बजाना सभी भारतीय एयरलाइनों के लिए अनिवार्य कर दिया जाए।’’

सहस्रबुद्धे ने कहा कि मंत्री मामले को देखने और मांग पर विचार करने के लिए सहमत हो गए हैं।

मंत्री ने संगीत को बढ़ावा देने के लिए साहित्य उत्सव जैसे संगीत समारोह आयोजित करने का भी सुझाव दिया।

भारतीय उड़ानों में भारतीय संगीत बजाने के प्रस्ताव के बारे में गायक और संगीत निर्देशक कौशल इनामदार ने कहा कि यह पूरा विचार न केवल संगीत को बढ़ावा देने के बारे में है बल्कि भारतीयता को भी बढ़ावा देने को लेकर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी