विदेश की खबरें | रोजगार की तलाश संयुक्त अरब अमीरात पहुंचा भारतीय लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रोजगार की तलाश में पर्यटक वीजा पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचा एक भारतीय व्यक्ति नौ नवंबर से लापता है।

दुबई, 28 नवंबर रोजगार की तलाश में पर्यटक वीजा पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचा एक भारतीय व्यक्ति नौ नवंबर से लापता है।

मीडिया में प्रकाशित खबरों में यह जानकारी सामने आई।

यह भी पढ़े | Coronavirus: चीनी वैज्ञानिकों का दावा- पूरी दुनिया में भारत से कोरोना महामारी फैला.

गल्फ न्यूज में शुक्रवार को प्रकाशित खबर के अनुसार अमृतलिंगम समयामुतु (46) तमिलनाडु का निवासी है और उसके चार बच्चे हैं।

वह रोजगार की तलाश में यूएई आया था।

यह भी पढ़े | WHO ने कहा, वुहान कोरोना वायरस का स्रोत नहीं है.

समयामुतु का एक रिश्तेदार दुरई मणिराजा, रास अल खैमा में मछुआरा है।

दुरई ने बताया कि समयामुतु, तीन लोगों के साथ आठ नवंबर को तमिलनाडु से आया था।

गल्फ न्यूज के अनुसार दुरई ने कहा, “वे होर अल अंज में रुके थे। उनके साथ रहने वालों ने कहा कि अगली सुबह वह काम पर चला गया था। उसके वापस आने के बाद वे लोग रात में काम करने गए।”

दुरई ने कहा कि समयामुतु दुखी था क्योंकि वह कमरे में अकेला था और वह भी जाना चाहता था।

दुरई ने कहा, “लेकिन अन्य लोगों ने उसे कहीं न जाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला।”

समयामुतु ने घर पर फोन नहीं किया था क्योंकि उसके पास यूएई का सिम नहीं था।

समयामुतु के एक अन्य रिश्तेदार ने कन्नन नागूरकनी ने कहा कि उसने 16 नवंबर को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

नागूरकनी, जेबेल अली में ड्राइवर की नौकरी करता है।

समयामुतु जिस कंपनी में गया था उसके अधिकारी से पूछे जाने पर गल्फ न्यूज को ज्ञात हुआ कि वह पर्यटक वीजा पर आया था।

समयामुतु के परिजनों द्वारा भारतीय दूतावास से संपर्क किए जाने पर दूतावास के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने मामले में हस्तक्षेप किया है।

वाणिज्य दूतावास के एक प्रवक्ता ने कहा, “हम रिश्तेदारों और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी