नयी दिल्ली, 17 जून द्वितीय विश्व युद्ध में रूस की विजय की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मास्को में 24 जून को आयोजित होने वाली ‘विक्ट्री डे’ परेड में भाग लेने के लिए भारत अपना दस्ता भेजेगा जिसमें सशस्त्र सेनाओं के तीनों अंगों के 75 सैन्य कर्मी शामिल होंगे।
रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | अखिलेश यादव ने कहा- भारत सरकार चीन को सामरिक के साथ आर्थिक जवाब भी दे.
मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, “द्वितीय विश्व युद्ध में विजय की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर रूसी और अन्य मित्र देशों के सैनिकों के शौर्य और बलिदान के सम्मान में मास्को में एक सैन्य परेड का आयोजन किया जाएगा।”
विज्ञप्ति में कहा गया कि रूसी रक्षा मंत्री ने 24 जून को मास्को में आयोजित होने वाली विक्ट्री डे परेड में भाग लेने के लिए भारतीय दस्ते को निमंत्रण भेजा है।
यह भी पढ़े | दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव, अस्पताल में चल रहा इलाज.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने परेड में भाग लेने के लिए 75 सदस्यीय दस्ते को भेजने की अनुमति दी है जिसमें सशस्त्र सेनाओं के तीनों अंगों के सैनिक शामिल होंगे।
विज्ञप्ति के अनुसार, परेड में अन्य देशों के सैन्य दस्ते भी भाग लेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY