खेल की खबरें | भारतीय पुरूष स्कवाश टीम ने एशियाई चैम्पियनशिप में पहला स्वर्ण जीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी सौरव घोषाल की अगुवाई में भारतीय पुरूष टीम ने एशियाई स्क्वाश टीम चैम्पियनशिप के फाइनल में कुवैत को 2 . 0 से हराकर पहली बार स्वर्ण पदक जीत लिया ।
चियोंगजू (दक्षिण कोरिया), चार नवंबर अनुभवी सौरव घोषाल की अगुवाई में भारतीय पुरूष टीम ने एशियाई स्क्वाश टीम चैम्पियनशिप के फाइनल में कुवैत को 2 . 0 से हराकर पहली बार स्वर्ण पदक जीत लिया ।
स्टार खिलाड़ी घोषाल ने भारत की जीत तय की । इससे पहले रमित टंडन ने अली अरामजी को 11 . 5, 11 . 7, 11 . 4 से हराकर भारत को बढत दिलाई थी ।
घोषाल ने अम्मार अल्तामिमि को 11. 9, 11 . 2, 11 . 3 से हराया ।
अभय सिंह और फालाह मोहम्मद के बीच तीसरा मैच खेलने की जरूरत ही नहीं पड़ी ।
भारतीय टीम ने पिछले दो सत्रों में रजत पदक जीता था । शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय टीम ने पूल ए में कतर, पाकिस्तान, कुवैत, दक्षिण कोरिया और चीनी ताइपै को हराने के बाद सेमीफाइनल में मलेशिया को 2 . 1 से मात दी थी ।
महिला टीम सेमीफाइनल में मलेशिया से 1 . 2 से हार गई और उसे कांस्य से संतोष करना पड़ा ।
महिला टीम पूल बी में दो जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर रही थी । उसने ईरान और सिंगापुर को हराया लेकिन हांगकांग से हार गई ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)