खेल की खबरें | भारत की पुरुष और महिला टीम ने कबड्डी में थाईलैंड को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को यहां दोनों वर्ग में थाईलैंड के खिलाफ आसान जीत दर्ज की।

हांगझोउ, चार अक्टूबर भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को यहां दोनों वर्ग में थाईलैंड के खिलाफ आसान जीत दर्ज की।

सात बार की चैंपियन भारतीय पुरुष टीम ने ग्रुप ए में थाईलैंड को 63-26 से हराया जबकि महिला टीम ने भी ग्रुप ए में 54-22 से जीत दर्ज की।

जकार्ता में 2018 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम की नजरें एक बार फिर एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक पर हैं।

भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए मध्यांतर तक 37-9 की बढ़त बनाई।

भारत ने मुकाबले की शुरुआत में कुछ मिनटों में ही थाईलैंड की टीम को पहली बार ‘ऑल आउट’ कर दिया।

भारत ने जल्द ही दूसरी बार भी थाईलैंड की टीम को ‘ऑल आउट’ किया।

थाईलैंड के प्रमोत साइसिंग अंतिम खिलाड़ी बचे थे और जब वे रेड के लिए गए तो भारतीय टीम ने तीसरी बार ‘ऑल आउट’ किया।

भारत ने दूसरे हाफ में चौथी बार थाईलैंड को ‘ऑल आउट’ करके 53-17 की बढ़त बनाई।

थाईलैंड ने दूसरे हाफ में वापसी की कोशिश की लेकिन भारत ने यह हाफ 26-17 से जीतकर मुकाबला अपने नाम किया।

भारतीय पुरुष टीम ने मंगलवार को अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 55-18 से हराया था।

पिछले खेलों की रजत पदक विजेता भारतीय महिला टीम को भी थाईलैंड के खिलाफ अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा। टीम ने पहले हाफ में 32-9 की बढ़त बनाई। थाईलैंड ने दूसरे हाफ में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 13 अंक जुटाए लेकिन भारतीय टीम ने 22 अंक और जुटाकर आसान जीत दर्ज की।

टीम ने अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट