खेल की खबरें | भारतीय पुरुष एयर पिस्टल टीम ने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत का आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में अभियान प्रभावहीन तरीके से शुरू हुआ जब गुरुवार को प्रतिस्पर्धा पेश कर रहे छह 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजों में से कोई भी 2024 पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल नहीं कर पाया लेकिन भारतीय पुरूष दस मीटर एयर पिस्टल टीम ने कांस्य पदक जीता ।

बाकू, 17 अगस्त भारत का आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में अभियान प्रभावहीन तरीके से शुरू हुआ जब गुरुवार को प्रतिस्पर्धा पेश कर रहे छह 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजों में से कोई भी 2024 पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल नहीं कर पाया लेकिन भारतीय पुरूष दस मीटर एयर पिस्टल टीम ने कांस्य पदक जीता ।

भारतीय टीम के सदस्यों शिवा नरवाल, सरबजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा ने 1734 अंक बनाये । जर्मनी की टीम उनसे नौ अंक आगे रहकर रजत पदक जीतने में कामयाब रही । चीन की टीम ने 1749 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।

नरवाल ने 579, सरबजोत ने 578 और चीमा ने 577 अंक हासिल किये ।

चीन की टीम में झेंग बोवेन (587), ल्यू जुनहुई (582) और शी यू (580) शामिल थे। जर्मनी के लिए रोबिन वाल्टर ने 586, माइकल श्वाल्ड ने 581 जबकि पॉल फ्रोइलिच ने 576 अंक जुटाए।

चीन ने दांव पर लगे चारों स्वर्ण पदक जीते जबकि व्यक्तिगत वर्ग में भारत का कोई निशानेबाज आठ खिलाड़ियों के फाइनल में जगह नहीं बना सका ।

क्वालीफिकेशन दौर के बाद नरवाल 17वें जबकि सरबजोत 18वें स्थान पर रहे। चीमा ने 26वां स्थान हासिल किया।

व्यक्तिगत वर्ग का स्वर्ण पदक चीन के बोवेन (244.3) ने जीता। सर्बिया के दामिर मिकेच (240.8) को रजत जबकि बुल्गारिया के किरिल किरोव (215.7) को कांस्य पदक मिला।

महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में ईशा सिंह (572), पलक (570) और दिव्या टीएस (566) की टीम 1708 अंक के साथ 11वें स्थान पर रही और फाइनल में जगह नहीं बना सकी।

चीन ने 1728 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि हंगरी (1726) को रजत और ईरान (1724) को कांस्य पदक मिला।

व्यक्तिगत वर्ग में इशा क्वालीफिकेशन में 32वें, पलक 40वें और दिव्या 66वें स्थान पर रहीं।

चीन की जियांग रेनशिन (239.8) ने स्वर्ण पदक जीता।

यह टूर्नामेंट 2024 पेरिस ओलंपिक का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\