देश की खबरें | भारतीय जूनियर तीरंदाजों ने एशिया कप चरण एक में 10 पदक जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के जूनियर तीरंदाजों ने चीनी ताइपे के तायोयुआन में एशिया कप चरण एक विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में पांच स्वर्ण सहित कुल 10 पदक हासिल किये।

नयी दिल्ली, 19 मार्च भारत के जूनियर तीरंदाजों ने चीनी ताइपे के तायोयुआन में एशिया कप चरण एक विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में पांच स्वर्ण सहित कुल 10 पदक हासिल किये।

इससे भारत शीर्ष रैंकिंग दल रहा।

टूर्नामेंट में 13 देशों के 156 तीरंदाजों के बीच भारतीय दल ने चार रजत और एक कांस्य पदक भी अपनी झोली में डाला।

टूर्नामेंट के अंतिम दिन रविवार को प्रगति, ऐश्वर्या शर्मा और परनीत कौर की कम्पाउंड महिला टीम ने कजाखस्तान को 227-215 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

पुरूषों की कम्पाउंड टीम हालांकि दूसरे स्थान पर रही। पवन, वेंकट और प्रियांश की टीम मलेशिया से 225-226 से हारकर दूसरे स्थान पर रही।

प्रगति ने व्यक्तिगत कम्पाउंड स्पर्धा में परनीत कौर को टाई ब्रेकर में हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

पवन, पार्थ और रामपाल की जूनियर पुरुष रिकर्व टीम ने सऊदी अरब को 5-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग में भारत ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया जिसमें राहुल ने रामपाल को हराकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

भारत के अलावा आस्ट्रेलिया, चीनी ताइपे, कजाखस्तान, बांग्लादेश, मलेशिया, फिलीपींस और सऊदी अरब सहित अन्य देशों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\