खेल की खबरें | कोरोना महामारी के चलते नये तौर तरीकों के अनुसार ढल रही है भारतीय हॉकी टीमें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो महीने के लॉकडाउन के बाद मैदान पर लौटी भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और उनके साथी खिलाड़ी कोरोना वायरस महामारी के चलते नये तौर तरीकों के अनुसार खुद को ढाल रहे हैं जिसमें हर ब्रेक के बाद सेनिटाइजर का इस्तेमाल और अपनी अपनी बोतल से ही पानी पीना शामिल है ।

बेंगलुरू, 10 जून दो महीने के लॉकडाउन के बाद मैदान पर लौटी भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और उनके साथी खिलाड़ी कोरोना वायरस महामारी के चलते नये तौर तरीकों के अनुसार खुद को ढाल रहे हैं जिसमें हर ब्रेक के बाद सेनिटाइजर का इस्तेमाल और अपनी अपनी बोतल से ही पानी पीना शामिल है ।

दो महीने से अधिक समय तक भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र पर अपने होस्टल के कमरों में रहे पुरूष और महिला टीम के खिलाड़ियों ने दस दिन पहले आउटडोर अभ्यास शुरू किया ।

यह भी पढ़े | XXX Star Renee Gracie: महिला रेसर रेनी ग्रेसी पैसों की तंगी के चलते बनी पोर्न स्टार, अब हफ्ते में होती है इतने की कमाई.

ये टीमें हॉकी इंडिया और साइ की मानक संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन कर रहीं हैं ।

मनप्रीत ने कहा ,‘‘ हम सभी ने दो महीने अपने अपने कमरों में फिटनेस पर पूरी मेहनत की थी तो शरीर अकड़ा नहीं है लेकिन हम धीरे धीरे आगे बढ रहे हैं ।अभी शरीर पर ज्यादा भार नहीं डाल सकते ।’’

यह भी पढ़े | पीसीबी ने इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान टीम में किए दो बड़े बदलाव, यूनिस खान को बनाया बैटिंग कोच.

उन्होंने कहा ,‘‘ हम सामाजिक दूरी का पालन करते हुए छोटे छोटे समूहों में अभ्यास कर रहे हैं । पहले सत्रों के बीच में कभी सेनिटाइजर का इस्तेमाल नहीं करते थे और एक ही बोतल से पानी पीते थे लेकिन अब सब कुछ बदल गया है ।’’

सुरक्षा के लिये वे अपनी अपनी स्टिक की ग्रिप भी बार बार बदल रहे हैं और रोज तापमान की जांच कर रहे हैं ।

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी ने कहा कि कोच खिलाड़ियों के लगातार संपर्क में थे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले सप्ताह अभ्यास शुरू होने के बाद से कोचों ने व्यक्तिगत तौर पर हमसे पूछा कि हम शारीरिक और मानसिक रूप से कैसा महसूस कर रहे हैं । सभी खिलाड़ियों ने अपने अपने मसले उन्हें बताये और कोचिंग स्टाफ ने परिवार के बारे में भी पूछा ।’’

रानी ने कहा ,‘‘हम बेसिक अभ्यास ही कर रहे हैं । शरीर पर अभी ज्यादा बोझ नहीं डाल रहे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\