खेल की खबरें | भारतीय ग्रैंडमास्टर इनियन फ्रांस में शतरंज टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के किशोर ग्रैंडमास्टर पी इनियन यहां ला प्लेने अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट 2022 में दूसरे स्थान पर रहे।

ला प्लेने (फ्रांस), 10 जुलाई भारत के किशोर ग्रैंडमास्टर पी इनियन यहां ला प्लेने अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट 2022 में दूसरे स्थान पर रहे।

भारत के 19 साल के ग्रैंडमास्टर ने नौ दौर में सात अंक जुटाए और वह रविवार को युक्रेन के ग्रैंडमास्टर विताली सिवुक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे।

युक्रेन के खिलाड़ी ने बेहतर टाईब्रेक स्कोर के कारण पहला स्थान हासिल किया।

भारत के सायंतन दास ने 6.5 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

इनियन नौ दौर के टूर्नामेंट के दौरान अजेय रहे। उन्होंने पांच बाजी जीती जबकि चार ड्रॉ खेली। उन्होंने छठे दौर में सिवुक के खिलाफ भी ड्रॉ खेला।

इनियन ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की और पांच दौर के बाद उनके 4.5 अंक थे। भारतीय ग्रैंडमास्टर को हालांकि छठे, सातवें और आठवें लगातार तीन दौर में ड्रॉ का खामियाजा भुगतना पड़ा।

आस्ट्रिया के ग्रैंडमास्टर आंद्रियास डायरमेर के खिलाफ जीत ने इनियन के अंकों की संख्या को सात तक पहुंचाया। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए 10 रेटिंग अंक मिले।

दूसरी तरफ दास ने चार जीत दर्ज की जबकि पांच बाजी ड्रॉ रही। उन्होंने इनियन और सिवुक को भी बराबरी पर रोका।

टूर्नामेंट में 19 देशों के 95 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें नौ ग्रैंडमास्टर और 18 अंतरराष्ट्रीय मास्टर शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\