देश की खबरें | भारत सरकार ने सैफ कप में पाकिस्तान फुटबॉल टीम की भागीदारी को मंजूरी दी : एआईएफएफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत सरकार ने बेंगलुरू में 21 जून से चार जुलाई तक होने वाले सैफ कप में पाकिस्तानी फुटबॉल टीम की भागीदारी को मंजूरी दे दी है । अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी ।

नयी दिल्ली, आठ जून भारत सरकार ने बेंगलुरू में 21 जून से चार जुलाई तक होने वाले सैफ कप में पाकिस्तानी फुटबॉल टीम की भागीदारी को मंजूरी दे दी है । अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी ।

एआईएफएफ महासचिव शाजी प्रभाकरन ने कहा कि भारत ने आठ देशों के इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी के लिये अपना काम पूरा कर दिया है और अब पाकिस्तान को उसकी तरफ से औपचारिकतायें पूरी करनी है ।

प्रभाकरन ने पीटीआई से कहा ,‘‘ गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और खेल मंत्रालय ने पाकिस्तान की भागीदारी को मंजूरी दे दी है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने अपना काम कर दिया है । हम उनका स्वागत करते हैं । सभी प्रतिभागी देशों को वीजा मंजूरी मिल गई है । अब उन्हें अपनी ओर से वीजा की औपचारिकतायें पूरी करनी है ।’’

भारत और पाकिस्तान एक ही समूह में है और एक दूसरे से 21 जून को खेलेंगे । दोनों पांच साल में पहली बार एक दूसरे से खेलेंगे । आखिरी बार उनका सामना 2018 सैफ चैम्पियनशिप सेमीफाइनल मे हुआ था जब भारत 3 . 1 से विजयी रहा था ।

लेबनान, कुवैत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और मालदीव भी इसमें भाग ले रहे हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now