विदेश की खबरें | भारतीय, फ्रांसीसी कारोबारी दिग्गज दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने के लिए काम करें: मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत एवं फ्रांस के कारोबारी दिग्गजों से शुक्रवार को अपील की कि वे दोनों देशों की मित्रता को और आगे बढ़ाने की दिशा में काम करें।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेरिस, 14 जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत एवं फ्रांस के कारोबारी दिग्गजों से शुक्रवार को अपील की कि वे दोनों देशों की मित्रता को और आगे बढ़ाने की दिशा में काम करें।

मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ भारत-फ्रांस सीईओ मंच को संबोधित करते हुए यह बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के व्यापारिक दिग्गजों ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में बहुत योगदान दिया है।

उन्होंने भारतीय और फ्रांसीसी नेतृत्व की ओर से उनके प्रयास में पूर्ण समर्थन देने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि आप दोनों देशों की इस महान यात्रा को गति देने और मजबूत करने के लिए काम करें।’’

मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे हो गए हैं और इस लंबी यात्रा में दोनों देशों के व्यापारिक दिग्गजों ने बड़ी भूमिका निभाई है।

मोदी ने सीईओ मंच में अपने भाषण की शुरुआत में कहा, "हम रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इस यात्रा में व्यापार जगत के नेताओं ने बड़ी भूमिका निभाई है।’’

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के निमंत्रण पर दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर यहां आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\