जरूरतमंदों खून मुहैया कराने के लिये आगे आये भारतीय फुटबालर जेजे

भारत में कोरोना वायरस के कारण 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है और इसे बढ़ाया भी जा सकता है।

जमात

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल भारतीय फुटबाल टीम के स्ट्राइकर जेजे लालपेखलुआ ने कोविड-19 महामारी से पैदा हुई परिस्थितियों में मिजोरम में जरूरतमंद लोगों को बचाने के लिये खुद रक्तदान करने का फैसला किया क्योंकि वहां खून मिलने में काफी दिक्कत हो रही है।

भारत में कोरोना वायरस के कारण 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है और इसे बढ़ाया भी जा सकता है।

इस फुटबालर ने कहा, ‘‘लॉकडाउन के कारण ‘ब्लड यूनिट्स’ आसानी से उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए ‘यंग मिजो एसोसिएशन’ (वाईएमए) से जुड़े अस्पतालों को मदद की जरूरत है। जब यह खबर मेरे पास पहुंचीं तो मैं जानता था कि मुझे क्या करना है। ’’

उन्होंने कहा,‘‘आप ऐसी परिस्थितियों में चुप नहीं बैठ सकते हैं। ’’

वह तुरंत रक्तदान के लिए मिजोरम के डर्टलैंग के के साईनोड अस्पताल पहुंच गये।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने योजना बनायी। हम वाईएमए के अस्पताल में पहुंचे। हम 33 लोग गये थे जिनमें से 27 को रक्तदान करने के लिए फिट माना गया। ’’

जेजे ने कहा, ‘‘मैंने बहुत छोटी सी भूमिका अदा की लेकिन यह काफी संतोषजनक है। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं जिसने मुझे ऐसा करने की हिम्मत दी। ’’

यह 29 साल का फुटबालर पहले भी जरूरत के समय मिजोरम में मदद कर चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज