विदेश की खबरें | पाकिस्तान की जेल में भारतीय मछुआरे की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के कराची स्थित मलीर जेल में भारतीय मछुआरे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक जेल अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कराची, 27 मार्च पाकिस्तान के कराची स्थित मलीर जेल में भारतीय मछुआरे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक जेल अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जेल अधीक्षक अरशद हुसैन ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘‘गौरव राम आनंद ने मंगलवार रात उस बैरक के शौचालय में रस्सी से फंदा लगा लिया, जहां भारतीय मछुआरों को रखा जाता है।’’

जेल अधीक्षक के अनुसार, मंगलवार रात करीब ढाई बजे जेल के चिकित्सकों ने आनंद को मृत घोषित कर दिया और उसके शव को ईधी ट्रस्ट के शवगृह में रखवाया है, जहां अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव उसके परिजन को सौंप दिया जाएगा।

आनंद को पाकिस्तान के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद फरवरी 2022 से वह मलीर जेल में बंद था।

पाकिस्तान और भारत की सरकारें सद्भावना के तौर पर नियमित रूप से कैदियों, ज़्यादातर ग़रीब मछुआरों की अदला-बदली करती रही हैं। फरवरी 2022 में मलीर जेल से रिहा होने के बाद भारतीय मछुआरों को वाघा सीमा पर भारतीय प्राधिकारियों को सौंप दिया गया था।

हुसैन ने कहा कि जेल में सजा काट रहे अधिकांश भारतीय मछुआरे गुजरात के गिर सोमनाथ क्षेत्र के हैं।

ईधी फाउंडेशन, अंसार बर्नी वेलफेयर ट्रस्ट और सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 190 भारतीय मछुआरे अभी भी पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

IND vs NZ 3rd ODI 2026, Indore Weather, Rain Forecast: इंदौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

India vs New Zealand 3rd ODI Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\