जरुरी जानकारी | इंडियन एनर्जी एक्सचेंज के सितंबर में बिजली कारोबार में 59 प्रतिशत की वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली की खरीद-बिक्री का बाजार इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) ने सितंबर में बिजली के कुल कारोबार में सालाना आधार पर 59 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 899.70 करोड़ यूनिट का कारोबार किया।

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर बिजली की खरीद-बिक्री का बाजार इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) ने सितंबर में बिजली के कुल कारोबार में सालाना आधार पर 59 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 899.70 करोड़ यूनिट का कारोबार किया।

आईईएक्स ने एक बयान में कहा, एक्सचेंज ने सितंबर 2021 में 899.70 करोड़ यूनिट बिजली का कारोबार किया। यह सालाना आधार पर 59 प्रतिशत अधिक है।

बयान के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही के लिए कुल मिलाकर, एक्सचेंज ने कारोबार में महत्वपूर्ण वृद्धि हासिल की।

विद्युत बाजार में चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान 2585.7 करोड़ यूनिट का कारोबार हुआ। यह सालाना आधार पर 57 प्रतिशत अधिक है।

सितंबर 2021 में अगले 24 घंटे की आपूर्ति वाले बाजार (डे-अहेड मार्केट) में 641.8 करोड़ यूनिट का कारोबार हुआ। इसका औसत मासिक मूल्य 4.4 रुपये प्रति यूनिट था।

वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में एक्सचेंज के इस बाजार में 1730.5 करोड़ यूनिट का कारोबार हुआ। यह सालाना आधार पर 26 प्रतिशत अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\