खेल की खबरें | विशाल मोटेरा स्टेडियम को देखकर दंग रह गए भारतीय क्रिकेटर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दुनिया भर में घूमे भारतीय क्रिकेटर मोटेरा में विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम को देखकर दंग रह गए और उन्हें यहां की सुविधाओं को समझने में एक घंटा लगा ।

अहमदाबाद, 20 फरवरी दुनिया भर में घूमे भारतीय क्रिकेटर मोटेरा में विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम को देखकर दंग रह गए और उन्हें यहां की सुविधाओं को समझने में एक घंटा लगा ।

स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम जिम से जुड़े हुए हैं ।एक लाख दस हजार दर्शक क्षमता वाले मोटेरा स्टेडियम पर पहला अंतरराष्ट्रीय मैच भारत और इंग्लैंड के बीच 24 फरवरी से शुरू हो रहा दिन रात का टेस्ट होगा ।

हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने बीसीसीआई द्वारा डाले वीडियो में कहा ,‘‘ईमानदारी से कहूं तो दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में दर्शकों के बीच खेलने का बेताबी से इंतजार है ।क्या शानदार मंजर होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ सभी खिलाड़ियों को यह बहुत पसंद आया । हमें इसको समझने में एक घंटा लगा । मुझे गर्व है कि भारत में यह स्टेडियम है। यहां शानदार मैच होंगे ।’’

पंड्या ने कहा ,‘‘ मैने ऐसा स्टेडियम नहीं देखा जिसका ड्रेसिंग रूम जिम से जुड़ा हो । जिन लोगों ने यह स्टेडियम बनाया है उन्हें और जीसीए को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं ।’’

वहीं चेतेश्वर पुजारा ने कहा ,‘‘ यह बहुत बड़ा स्टेडियम है और इसमें आकर बहुत अच्छा लग रहा है । हमें यहां पहला मैच खेलने का इंतजार है ।’’

सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने कहा ,‘‘ मोटेरा के भीतर जाकर और स्टैंड्स को देखकर बहुत अच्छा लगा । हमने कभी इतने बड़े मैदान में नहीं खेला है ।इस तरह का जिम भी हमने कभी नहीं देखा ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी