विदेश की खबरें | नेपाल में सोने की तस्करी के आरोप में भारतीय नागरिक गिरफ्तार
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 24 मई नेपाल के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसके पास से कथित तौर पर एक किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक भारतीय नागरिक पर सोने की तस्करी में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान हरीशलाल गोकलानी (39) के रूप में की गयी है। हरीशलाल को बृहस्पतिवार अपराह्न त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गिरफ्तार कर उसकी पोशाक से सोना बरामद किया गया।

एक्स-रे स्कैन के दौरान अधिकारियों को गोकलानी द्वारा पहनी गई जींस में कुछ गड़बड़ी देखने को मिलीं। आगे जांच के दौरान पुलिस ने उसके कपड़े के भीतर छिपा हुआ सोना बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक जींस समेत सोने का कुल वजन 1200 ग्राम है। साथ ही उसके कब्जे से 40 ग्राम वजनी सोने की चेन बरामद की गई।

गोकलानी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए उसे हवाई अड्डे के सीमा शुल्क कार्यालय भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)