विदेश की खबरें | भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के सिंगापुरी नागरिक पर गोपनीयता कानून के तहत आरोप तय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक अपार्टमेंट के निरीक्षण को लेकर अनधिकृत रूप से जानकारी देने के मामले में 22 वर्षीय भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के एक सिंगापुरी नागरिक पर यहां की एक अदालत ने सरकारी गोपनीयता कानून के तहत बुधवार को आरोप तय किए।

सिंगापुर, 12 मई एक अपार्टमेंट के निरीक्षण को लेकर अनधिकृत रूप से जानकारी देने के मामले में 22 वर्षीय भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के एक सिंगापुरी नागरिक पर यहां की एक अदालत ने सरकारी गोपनीयता कानून के तहत बुधवार को आरोप तय किए।

भ्रष्ट आचरण जांच ब्यूरो (सीपीआईबी) ने बताया कि दमनदीप सिंह ने इस बात के उचित आधार होने पर भी कथित तौर पर जानकारी प्राप्त की कि उसे सरकारी गोपनीयता कानून के खिलाफ जाकर सूचना दी जा रही है।

उसे सार्वजनिक क्षेत्र के हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड (एचडीबी) में कार्यरत भारतीय मूल के उच्च संपदा अधिकारी कलयरासन करुप्पया से सूचना मिली थी।

चैनल न्यूज एशिया की खबर के मुताबिक सिंगापुरी नागरिक ने केंद्रीय कारोबारी जिले से कुछ दूरी पर स्थित किम टियान रोड पर एक फ्लैट के आसन्न निरीक्षण की जानकारी फ्लैट के पंजीकृत किराएदार सिंह को कथित तौर पर लीक की।

सीपीआईबी ने कहा कि कलयसारन सिंह को यह जानकारी पहुंचाने के लिए अधिकृत नहीं थे। उन्होंने पहले तीन बार ऐसा किया था। 2019 के मई में, अगस्त में और सितंबर में उन्होंने ऐसा किया।

सीपीआईबी की एक विज्ञप्ति के हवाले से दी गई खबर में कहा गया कि बुधवार को दोनों पर मकान निरीक्षणों के बारे में अनधिकृत रूप से जानकारी का आदान-प्रदान करने के आरोप तय किये गये।

दोनों पर सरकारी गोपनीयता कानून के तहत अपराधों के तीन आरोप तय किए गए हैं। अगर उन्हें सजा होती है तो उन्हें प्रत्येक आरोप में दो साल कैद तथा 2,000 सिंगापुरी डॉलर का जुर्माना हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी