जरुरी जानकारी | इंडियन बैंक ने लैंको इंफ्राटेक, बसुंधरा ग्रीन पावर को धोखाधड़ी वाले खाते घोषित किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने शुक्रवार को लैंको इंफ्राटेक और बसुंधरा ग्रीन पावर के खातों को धोखाधड़ी वाले खाते घोषित किये। इन दोनों के ऊपर 589 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने शुक्रवार को लैंको इंफ्राटेक और बसुंधरा ग्रीन पावर के खातों को धोखाधड़ी वाले खाते घोषित किये। इन दोनों के ऊपर 589 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है।

बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘...गैर-निष्पादित खातों को धोखाधड़ी वाले खाते घोषित किये गये है और नियामकीय जरूरतों के अनुसार इस बारे में आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) को जानकारी दी गयी है।’’

लैंको इंफ्राटेक लि. के ऊपर 577.47 करोड़ रुपये बैंक का बकाया है। कंपनी ने पैसे का दूसरे कार्यों में उपयोग कर धोखाधड़ी की।

इंडियन बैंक ने कहा कि उसने 577.47 करोड़ रुपये के बराबर प्रावधान किया है।

बसुंधरा ग्रीन पावर लि. ने गलत बैनामा देकर धोखाधड़ी की है।

इस मामले में भी शत प्रतिशत 11.64 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े