विदेश की खबरें | पहली बार भारतवंशी बना अमेरिकी सेना का सीआईओ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय मूल के डॉ.राज अय्यर अमेरिकी सेना के पहले मुख्य सूचना अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। पेंटागन ने जुलाई 2020 में इस पद को सृजित किया था।

वाशिंगटन, सात जनवरी भारतीय मूल के डॉ.राज अय्यर अमेरिकी सेना के पहले मुख्य सूचना अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। पेंटागन ने जुलाई 2020 में इस पद को सृजित किया था।

पेंटागन ने एक बयान में बताया कि अमेरिकी रक्षा मंत्रालय में यह शीर्ष पदों में से है। बयान के मुताबिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी करने वाले अय्यर सेना के सचिव के प्रधान सलाहकार हैं और सूचना प्रबंधन /सूचना प्रौद्योगिकी में सचिव का सीधे तौर पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

अमेरिकी सेना में तीन सितारा जनरल के समकक्ष इस पद को ग्रहण करने वाले अय्यर सेना में सूचना प्रौद्योगिकी के 16 अरब डॉलर के वार्षिक बजट पर मार्गदर्शन करेंगे और 100 देशों में तैनात करीब 15 हजार असैन्य एवं सैन्य कर्मी उनके अधीन काम करेंगे।

अय्यर प्रतिद्वंद्वी चीन एवं रूस के खिलाफ अमेरिकी सेना को डिजिटल स्तर पर मुकाबला करने के लिए आधुनिकीकरण एवं नीतियों के क्रियान्वयन में मार्गदर्शन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि अय्यर मूल रूप से तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने तिरूचि के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से स्नातक किया और आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले आए।

अय्यर जब अमेरिका आए थे तो उनके पास ट्यूशन फीस भरने के लिए भी रुपये नहीं थे और उनके पिता की जीवनभर की जमापूंजी केवल एक सेमेस्टर की फीस भरने पर खर्च हो गई थी लेकिन जल्द ही उन्होंने छात्रवृत्ति प्राप्त की और अपनी पढ़ाई पूरी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड