खेल की खबरें | भारतीय तीरंदाजी टीम एक बार फिर ओलंपिक से खाली हाथ लौटी, योजना की कमी का दिखा असर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तीरंदाजों का तोक्यो ओलंपिक का सफर ‘पर्यटक’ की तरह बिना पदक के ही खत्म हुआ, जहां उनके सटीक निशाने कम लगे और चूक अधिक हुई।
तोक्यो, एक अगस्त भारतीय तीरंदाजों का तोक्यो ओलंपिक का सफर ‘पर्यटक’ की तरह बिना पदक के ही खत्म हुआ, जहां उनके सटीक निशाने कम लगे और चूक अधिक हुई।
भारत की सबसे सफल तीरंदाजों में से एक दीपिका कुमारी देश को ओलंपिक पदक नहीं दिला सकीं, लेकिन वह इन खेलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं।
इस निराशा के बीच महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित सतारा जिले के दिहाड़ी मजदूर के बेटे प्रवीण जाधव उम्मीद की किरण बन कर उभरे।
रैंकिंग चरण में भारतीयों में शीर्ष पर रहने वाले 25 साल के सेना के तीरंदाज ने दूसरे दौर में दुनिया के शीर्ष रैंकिंग वाले निशानेबाज ब्रैडी एलिसन से हारने से पहले शानदार तीरंदाजी की।
अतनु दास ने पूर्व ओलंपिक और विश्व चैंपियन ओह जिन हायक को हराकर लगातार दूसरी बार प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के साथ भारतीयों को खुश होने का मौका दिया लेकिन वह पांच बार के ओलंपिक खेलने वाले दिग्गज ताकाहारू फुरुकावा की चुनौती से पार नहीं पा सके।
भारत को सबसे ज्यादा उम्मीदें दीपिका और अतनु की मिश्रित युगल जोड़ी से थी लेकिन रैंकिंग चरण में अतनु के खराब प्रदर्शन के बाद यह जोड़ी बरकरार नहीं रही।
भारतीय खिलाड़ी कोरिया के तीरंदाजों की चुनौती से पार पाने में नाकाम रहे। विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज दीपिका और मिश्रित युगल जोड़ी के अलावा पुरुष टीम और पुरुष एकल में भी भारतीय तीरंदाजों को कोरियाई खिलाड़ियों से हार का सामना करना पड़ा। इस साल विभिन्न विश्व कप में पांच स्वर्ण पदक जीतने वाली दीपिका ने कोरिया की 20 साल की आन सान के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन किया। वह मिश्रित टीम के क्वार्टर फाइनल में भी 10 अंक का एक भी निशाना नहीं लगा सकी, जिससे उनकी और जाधव की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय अभियान के खत्म होने के बाद दीपिका और अतनु ने उनकी जोड़ी को तोड़ने पर नाराजगी जतायी।
पूर्व विश्व चैंपियन डोला बनर्जी ने कहा कि अगर दीपिका ने अपने अन्य साथी खिलाड़ियो के साथ अभ्यास नहीं किया तो यह तैयारियों के नजरिये से गलती थी।
साल 2007 की इस विश्व चैंपियन ने पीटीआई- से कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि उसने दूसरों के साथ अभ्यास किया था या नहीं। अगर उसने अभ्यास के लिए सिर्फ अतनु को चुना था तो यह बड़ी गलती होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)