देश की खबरें | भारतीय और रूसी नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में लगातार दूसरे दिन संयुक्त सैन्य अभ्यास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय और रूसी नौसेना ने अपने अभियान समन्वय को और अधिक बढ़ाने के लिये बंगाल की खाड़ी में लगातार दूसरे दिन शनिवार को ‘इंद्र’ नौसेना अभ्यास किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच सितंबर भारतीय और रूसी नौसेना ने अपने अभियान समन्वय को और अधिक बढ़ाने के लिये बंगाल की खाड़ी में लगातार दूसरे दिन शनिवार को ‘इंद्र’ नौसेना अभ्यास किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह नौसेना अभ्यास ऐसे में किया जा रहा है, जब पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर तनाव बढ़ने के मद्देनजर हिंद महासागर में भारत अपने जंगी जहाजों की तैनाती बढ़ा रहा है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Tally: कोरोना संक्रमण के मामले में ब्राजील को पीछे छोड़ कर दूसरे नंबर पर पहुंचा भारत, हर दिन सामने आ रहे रिकॉर्ड स्तर केस.

हिंद महासागर देश के सामरिक हितों के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है।

अधिकारियों ने बताया कि विमान रोधी अभ्यास, हेलीकॉप्टर अभियान, करतबबाजी और एक जहाज से दूसरे जहाज पर विमानों का जाना, जैसे सैन्य अभ्यास द्विवार्षिक भारत-रूस इंद्र नौसेना अभ्यास के 11 वें सत्र के तहत किये गये।

यह भी पढ़े | हैदराबाद में 7 सितंबर से मेट्रो का परिचालन शुरू करने के तैयारी जोरो पर: 5 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, ‘‘यह अभ्यास दोनों नौसेनाओं के बीच दीर्घकालीन सामरिक साझेदारी का प्रतीक है। ’’

रूसी नौसेना ने समुद्री अभ्यास में विध्वंसक पोत एडमिरल विनोग्रादोव और एडमिरल त्रिबुत आदि तैनात किये।

वहीं, भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व दिशानिर्देशित मिसाइल विध्वंसक रणविजय और फ्लीट टैंकर शक्ति तथा उसके हेलीकॉप्टरों ने किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\