देश की खबरें | भारत और जापान की नौसेनाओं ने अंडमान सागर में सैन्य अभ्यास किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और जापान की नौसेनाओं ने शनिवार को दोनों देशों के बीच बढ़ते समुद्री सहयोग को देखते हुए अंडमान सागर में कई जटिल सैन्य अभ्यास किए।
नयी दिल्ली, 23 जुलाई भारत और जापान की नौसेनाओं ने शनिवार को दोनों देशों के बीच बढ़ते समुद्री सहयोग को देखते हुए अंडमान सागर में कई जटिल सैन्य अभ्यास किए।
भारतीय नौसेना ने कहा कि जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) के साथ उसके अभ्यास का उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षित अंतरराष्ट्रीय नौवहन और व्यापार सुनिश्चित करना था।
भारतीय नौसेना के करीबी स्थान माने जाने वाले हिंद महासागर में चीन के बढ़ते हमलों को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।
भारतीय नौसेना ने अपने तटीय गश्ती पोत आईएनएस सुकन्या को अभ्यास के लिए तैनात किया, वहीं जेएमएसडीएफ ने अभ्यास के लिए अपने मुरासामे श्रेणी के विध्वंसक जेएस समीदारे को भेजा था।
भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा, ''आईएनएस सुकन्या एक तटीय गश्ती पोत और जेएस समीदारे एक मुरासेम श्रेणी के विध्वंसक ने संचालन संबंधी बातचीत के हिस्से के रूप में नाविक गतिविधियों, विमान संचालन और सामरिक युद्धाभ्यास सहित विभिन्न अभ्यास किए।"
दोनों देश समुद्री सहयोग को मजबूत करने की दिशा में हिंद महासागर क्षेत्र में नियमित अभ्यास करते रहे हैं।
यह अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षित अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और व्यापार सुनिश्चित करने की दिशा में दोनों नौसेनाओं के बीच चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)