विदेश की खबरें | भारतीय-अमेरिकी शोहिनी सिन्हा साल्ट लेक सिटी स्थित एफबीआई फील्ड कार्यालय की प्रमुख नामित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय-अमेरिकी महिला शोहिनी सिन्हा को अमेरिकी राज्य उटाह के साल्ट लेक सिटी में स्थित एफबीआई फील्ड कार्यालय का प्रभारी स्पेशल एजेंट नामित किया गया है। सिन्हा को आतंकवाद रोधी जांच के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है।
वाशिंगटन, दो अगस्त भारतीय-अमेरिकी महिला शोहिनी सिन्हा को अमेरिकी राज्य उटाह के साल्ट लेक सिटी में स्थित एफबीआई फील्ड कार्यालय का प्रभारी स्पेशल एजेंट नामित किया गया है। सिन्हा को आतंकवाद रोधी जांच के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है।
हाल ही में सिन्हा वाशिंगटन डीसी स्थित एफबीआई मुख्यालय में निदेशक के कार्यकारी विशेष सहायक के रूप में कार्यरत थीं। उन्हें एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे द्वारा प्रभारी स्पेशल एजेंट नामित किया गया।
रे ने आतंकवाद रोधी जांच के क्षेत्र में सिन्हा के असाधारण कार्य और एजेंसी के भीतर उनके व्यापक अनुभव का उल्लेख किया है।
सोमवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि वर्ष 2001 में एक स्पेशल एजेंट के रूप में संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) में शामिल सिन्हा का शानदार केरियर रहा है।
उनके सफर की शुरुआत मिल्वौकी फील्ड कार्यालय से शुरू हुई, जहां उन्होंने आतंकवाद रोधी जांच के क्षेत्र में समर्पित प्रयास किए।
इसमें कहा गया है कि अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कई अस्थायी कार्यभार भी संभाले।
वर्ष 2009 में पदोन्नत करके सिन्हा को पर्यवेक्षक स्पेशल एजेंट बनाकर उनका तबादला वाशिंगटन डीसी स्थित आतंकवादरोधी विभाग में कर दिया गया।
वर्ष 2012 में सिन्हा ने एक और उपलब्धि हासिल की जब उन्हें कनाडा के ओटावा में सहायक कानूनी अताशे के रूप में पदोन्नत किया गया।
वर्ष 2015 में डेट्रायट स्थित फील्ड कार्यालय के फील्ड पर्यवेक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।
सिन्हा ने 2020 की शुरुआत में साइबर घुसपैठ दस्ते की तरफ एक रणनीतिक कदम बढ़ाया।
वहां, उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और आपराधिक साइबर घुसपैठ, दोनों मामलों को निपटाया और इस क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता प्रदर्शित की।
उसी साल के अंत में, उन्हें एक और प्रमोशन मिला और उन्हें पोर्टलैंड फील्ड कार्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा मामले का प्रभारी सहायक स्पेशल एजेंट बना दिया गया।
वर्ष 2021 में उन्हें वाशिंगटन डीसी में एफबीआई निदेशक का कार्यकारी विशेष एजेंट नियुक्त किया गया।
एफबीआई में शामिल होने से पहले सिन्हा इंडियाना के लाफायेट स्थित एक निजी क्लिनिक में पहले थेरेपिस्ट और बाद में एक प्रशासक के रूप में कार्यरत रहीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)