विदेश की खबरें | समताप मंडल से छलांग लगाने वाली पहली महिला बन सकती हैं भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक स्वाति वार्ष्णेय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक स्वाति वार्ष्णेय उन तीन ‘स्काई डाइवर्स’ में से एक हैं, जो समताप मंडल से छलांग लगाने की तैयारी कर रही हैं। यदि वह इस मिशन में सफल होती हैं तो वह यह कारनामा करने वाली पहली महिला बन जाएंगी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, 31 अगस्त भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक स्वाति वार्ष्णेय उन तीन ‘स्काई डाइवर्स’ में से एक हैं, जो समताप मंडल से छलांग लगाने की तैयारी कर रही हैं। यदि वह इस मिशन में सफल होती हैं तो वह यह कारनामा करने वाली पहली महिला बन जाएंगी।

‘राइजिंग यूनाइटेड’ नामक गैर-लाभकारी संगठन ने अपनी “हेरा राइजिंग” पहल के तहत तीन युवा महिलाओं को स्काई डाइविंग के लिए चुना है, जो पृथ्वी से 42.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर समताप मंडल से छलांग लगाने निकलेंगी। संगठन का उद्देश्य इसका उद्देश्य एसटीईएएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, कला और गणित) में युवा महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है।

संगठन ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “हम महिला समानता और एसटीईएएम शिक्षा के लिए एक अग्रणी अभियान हेरा राइजिंग को पेश करके रोमांचित महसूस कर रहे हैं, जिसमें कोई महिला पहली बार समतापमंडल से छलांग लगाएगी।”

इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने की तैयारी कर रहीं दो और महिलाओं में कोलंबिया मूल की एलिना रोड्रिक्ज और कोस्टा रिका मूल की डायना वेलेरिन डिमेनेज शामिल हैं।

‘स्पेस डॉट कॉम’ की खबर के अनुसार तीनों प्रतिभागियों को 18 महीने तक कठोर प्रशिक्षण से गुजरना होगा और उनमें से केवल एक ही ऐतिहासिक छलांग लगा पाएगी जबकि अन्य दो स्काई डाइवर्स जमीनी समर्थन और शैक्षिक संपर्क के लिए टीम के साथ रहेंगी।

समताप मंडल पृथ्वी के वायुमंडल की दूसरी परत है जो पृथ्वी की सतह से लगभग 12 से 50 किलोमीटर (सात से 31 मील) तक ऊंचाई पर है।

समताप मंडल में न्यूनतम तापमान शून्य से 80 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\