विदेश की खबरें | भारतीय मूल का अमेरिकी नागरिक सीरिया में आईएस की महिलाओं को रकम भेजने के लिए आरोपित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में 33 वर्षीय एक भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति पर इस्लामिक स्टेट (आईएस) की महिलाओं को सीरियाई शरणार्थी शिविर से बाहर निकालने के लिए हजारों डॉलर स्थानांतरित करने का आरोप लगाया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, आठ मई अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में 33 वर्षीय एक भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति पर इस्लामिक स्टेट (आईएस) की महिलाओं को सीरियाई शरणार्थी शिविर से बाहर निकालने के लिए हजारों डॉलर स्थानांतरित करने का आरोप लगाया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी है।

‘वाशिंगटन पोस्ट’ समाचार-पत्र की हाल ही में प्रकाशित एक खबर में बताया गया है कि मोहम्मद अजहरुद्दीन ‘छीपा’ ने सीरिया में अल-होल शरणार्थी शिविर में रह रही आईएस महिलाओं के लिए धन जुटाने के वास्ते सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया तथा हिंसक जिहाद के लिए ऑनलाइन समर्थन दिया।

एफबीआई की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए अखबार ने लिखा है कि 2019 में अजहरुद्दीन ने सीरिया में अल-होल शरणार्थी शिविर में ‘बहनों’ के लिए धन जुटाने के वास्ते सोशल मीडिया का उपयोग शुरू किया। सीरिया को ‘आईएसआईएस’ विचारधारा का गढ़ माना जाता है। एफबीआई ने दावा किया है कि यह रकम आश्रय के लिए थी।

एफबीआई ने कहा है कि 2019 में अजहरुद्दीन के घर की तलाशी के दौरान विभिन्न उपकरणों पर चरमपंथी विचारधारा, जिहाद, आईएसआईएस और हिंसक प्रचार के बारे में हजारों वीडियो, चित्र, निबंध, किताबें, नोट्स और ‘सर्च हिस्ट्री’ सामने आए थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जेल में बंद अजहरुद्दीन को अगर दोषी ठहराया जाता है तो उसे 20 साल तक की जेल की सजा भुगतनी पड़ सकती है।

एफबीआई के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि शरणार्थी शिविरों में रखी गई कई महिलाओं की शादी उन आईएस लड़ाकों से हुई थी, जो अमेरिका समर्थित बलों के खिलाफ सीरियाई क्षेत्र पर नियंत्रण के लिए या तो लड़ाई में मारे गए या पकड़ लिये गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\