विदेश की खबरें | भारतीय अमेरिकी एक करोड़ से अधिक डॉलर की धोखाधड़ी मामले में न्यूजर्सी में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के न्यूजर्सी में एक भारतीय अमेरिकी को तकनीकी सहायता कंपनी के घोटाले में शामिल होने आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसने सात हजार से अधिक लोगों को झांसा देकर उनसे लगभग 1.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी की। अमेरिका के एक वकील ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, एक सितंबर अमेरिका के न्यूजर्सी में एक भारतीय अमेरिकी को तकनीकी सहायता कंपनी के घोटाले में शामिल होने आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसने सात हजार से अधिक लोगों को झांसा देकर उनसे लगभग 1.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी की। अमेरिका के एक वकील ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर वित्तीय धोखाधड़ी की साजिश के एक मामले में आरोपी मनोज यादव नेवार्क संघीय अदालत में अमेरिकी मजिस्ट्रेट जज जोस आर. अलमोंटे के समक्ष पेश हुआ।

अमेरिकी वकील फिलिप आर सेलिंगर ने कहा, ‘‘प्रतिवादी और उसके साथ साजिश में शामिल लोगों पर आरोप है कि उन्होंने कई पीड़ितों को यह बताकर झांसे में लिया कि वे एक प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी से संबद्ध एक वैध प्रौद्योगिकी सहायता कंपनी से जुड़े हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि सॉफ्टवेयर कंपनी के लोकप्रिय अकाउंटिंग

सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्या का तकनीकी समाधान प्रदान करने का दावा करने के बाद उन्होंने कथित तौर पर पीड़ितों से सेवाओं के लिए अत्यधिक शुल्क वसूला जो सॉफ्टवेयर कंपनी द्वारा अधिकृत नहीं थे।

आरोप है कि यादव इस धोखाधड़ी में व्यक्तिगत रूप से शामिल रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी