देश की खबरें | भारत ने एशियाई योगासन खेल चैंपियनशिप में 83 स्वर्ण पदक जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने उम्मीद के मुताबिक एशियाई योगासन खेल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया और रविवार को यहां रिकॉर्ड 83 स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल भारत ने उम्मीद के मुताबिक एशियाई योगासन खेल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया और रविवार को यहां रिकॉर्ड 83 स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।

भारत ने तीन रजत और एक कांस्य पदक भी जीते जिससे 87 पदकों के साथ मेजबान जापान से काफी आगे रहा। जापान ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते।

मंगोलिया, ओमान और नेपाल शीर्ष पांच में शामिल रहे।

इस चैंपियनशिप में नेपाल, श्रीलंका और उज्बेकिस्तान सहित 21 से अधिक देशों ने हिस्सा लिया।

योगासन भारत के अध्यक्ष उदित शेठ ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह खेल तेजी से आगे बढ़ रहा है इसलिए हमारे सामने बहुत सारी प्रतिस्पर्धाएं हैं और हमें अपनी उत्कृष्टता को बनाए रखने की जरूरत है। टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन किया। ’’

उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, थाईलैंड, कजाकिस्तान और भूटान जैसे देशों ने भी शानदार प्रदर्शन किया जिससे एशिया भर में प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में योगासन की बढ़ती लोकप्रियता उजागर हुई।

चैंपियनशिप का समापन एक भव्य समापन समारोह के साथ हुआ जिसमें कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​और दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी के साथ एशियाई और विश्व योगासन महासंघों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी