IND W vs BAN W 2nd T20 2023: भारत दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में जीत के साथ श्रृंखला अपने नाम करने उतरेगा

बेहद प्रतिभाशाली शेफाली वर्मा शुरुआती मैच में खराब प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बल्ले से प्रभाव डालना चाहेंगी जिससे कि भारतीय टीम तीन मैचों की श्रृंखला को अपने नाम कर सके.

टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश (Photo Credits: Twitter)

मीरपुर, 10 जुलाई: बेहद प्रतिभाशाली शेफाली वर्मा शुरुआती मैच में खराब प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बल्ले से प्रभाव डालना चाहेंगी जिससे कि भारतीय टीम तीन मैचों की श्रृंखला को अपने नाम कर सके. भारत ने रविवार को शुरुआती मैच में सात विकेट से आसान जीत दर्ज की, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों में नाबाद 54 रनों की पारी खेली. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 38 रनों की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी के दौरान भी उतनी ही खतरनाक दिखीं. यह भी पढ़ें: MLC 2023: लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के कप्तान होंगे सुनील नारायण, फिल सिमंस बने मुख्य कोच

इस मैच में स्पिनरों ने भी प्रभावित किया. सीनियर ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा के नेतृत्व में दोनों नये खिलाड़ियों अनुषा बारेड्डी और मीनू मणि ने अच्छा प्रदर्शन किया. इस मैच में शेफाली बिना खाता खोले मध्यम तेज गेंदबाज मारुफा अख्तर की गेंद पर बोल्ड हो गयी. उन्होंने इस दौरान तीन गेंद का सामना किया जहां उनके फुटवर्क में कमी दिखी.

हरियाणा की युवा खिलाड़ी को देश की सबसे बड़ी बल्लेबाजी प्रतिभाओं में से एक माना जाता है. वह अपना 20वां जन्मदिन पूरा करने से पहले ही 57 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी है. खेल के सबसे छोटे प्रारूप में वह दुनिया की सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक है लेकिन उनकी बल्लेबाजी में हमेशा निरंतरता की कमी दिखी है. वह पिछले 10 मैचों सिर्फ एक बार 50 रन के आंकड़े को पार कर सकी है.

मुख्य कोच अमोल मजूमदार को उनकी तकनीकी खामियों पर काम करना होगा. बांग्लादेश के अपेक्षाकृत कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के सामने शेफाली के लिए लय हासिल करना आसान होगा.

शुरूआती मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम और बांग्लादेश के बीच काफी अंतर दिखा. बांग्लादेश की टीम अगर मंगलवार के मुकाबले को जीतती है तो इसे बड़ा उलटफेर माना जायेगा.

बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज भारत की गेंदबाजी के सामने सहज नहीं दिखा. शोर्ना अख्तर ने दो छक्के की मदद से 28 गेंद में 28 रन की पारी खेली जिससे टीम 100 रन के आंकड़े को पार सकी.

बांग्लादेश के शीर्ष क्रम में सात बल्लेबाज दायें हाथ से बल्लेबाजी करते है, जिससे हरमनप्रीत की योजना को गेंदबाजों को मैदान में उतरने में कोई परेशानी नहीं हुई.

भारतीय गेंदबाजों ने ऑफ स्टंप के आसपास गेंदबाजी की जिससे बांग्लादेश की बल्लेबाजों को रन बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ा. तेज गेंदबाजों के बाद दीप्ति, अनुषा और मीनू ने भी सटीक लाइन लेंथ पर बल्लेबाजी की.

 टीमें इस प्रकार हैं :

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देओल, देविका वैद्य, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, एस मेघना, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह , अंजलि सरवनी, मोनिका पटेल, राशि कनौजिया, अनुषा बारेड्डी, मीनू मणि.

बांग्लादेश: निगार सुल्ताना (कप्तान, विकेटकीपर), नाहिदा अख्तर, दिलारा अख्तर, शाथी रानी, शमीमा सुल्ताना, शोभना मोस्तरी, मुर्शिदा खातून, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, दिशा बिस्वास, मारुफा अख्तर, संजीदा अख्तर मेघला, राबिया खान, सुल्ताना खातून, सलमा खातून, फाहिमा खातून.

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\