Men’s Junior Asia Cup Hockey 2023: जूनियर एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखने उतरेगा भारत

दो शानदार जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम जूनियर पुरूष हॉकी एशिया कप के पूल ए के अगले मैच में उस लय को कायम रखना चाहेगी चूंकि चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ किसी कोताही की गुंजाइश नहीं है.

Hockey (Photo Credits: Twitter)

सालालाह, 26 मई दो शानदार जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम जूनियर पुरूष हॉकी एशिया कप के पूल ए के अगले मैच में उस लय को कायम रखना चाहेगी चूंकि चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ किसी कोताही की गुंजाइश नहीं है. भारत ने पहले मैच में चीनी ताइपै को 18 . 0 से हराया । इसके बाद जापान को 3 . 1 से मात दी. भारत की असल परीक्षा पाकिस्तान के खिलाफ होगी जिसने चीनी ताइपै को 15 . 1 से और थाईलैंड को 9 . 0 से शिकस्त दी है. यह भी पढ़ें: आईपीएल फाइनल मैच के मिड शो के दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे डिवाइन, जोनिता गांधी

भारतीय कप्तान उत्तम सिंह ने कहा कि दो जीत के बाद उनकी टीम का मनोबल बढा है लेकिन स्वीकार किया कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला कड़ा होगा.

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने टूर्नामेंट की शुरूआत मजबूती से की है और हम पाकिस्तान के खिलाफ भी उसी रवैये के साथ उतरेगे. पहली दो जीत से हमारा आत्मविश्वास बढा है । पाकिस्तान भी मजबूत टीम है और यह मुकाबला बराबरी का होगा.’’

उत्तम ने कहा कि भारत का डिफेंस पाकिस्तानी हमलों का सामना करने में सक्षम है.

उन्होंने कहा ,‘ हमारा डिफेंस अच्छा है लेकिन पाकिस्तान के पास भी अच्छे फॉरवर्ड खिलाड़ी हैं.हमने हालांकि अतीत में भी ऐसी चुनौतियों का सामना किया है और हमें यकीन है कि हम उन्हें गोल नहीं करने देंगे.’’

दोनों टीमें आखिरी बार 2015 जूनियर एशिया कप फाइनल में एक दूसरे से खेली थी जिसमें भारत 6 . 2 से विजयी रहा था. वर्ष 2011 के बाद से जूनिया एशिया कप में दोनों का सामना सात बार हुआ है जिसमें से पांच बार भारत विजयी रहा है और पाकिस्तान ने एक जीत दर्ज की है. एक मैच ड्रॉ रहा है.

भारत के मुख्य कोच सी आर कुमार ने कहा ,‘‘ पाकिस्तान से खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है । हमने हालांकि अच्छी तैयारी की है और उस पर फोकस करने से नतीजा अच्छा रहेगा.’’

भारत को रविवार को थाईलैंड से खेलना है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Preview: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: टीम इंडिया की धमाकेदार जीत से पॉइंट्स टेबल में आया भूचाल, पाकिस्तान की कुर्सी छिनी, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रनों से रौंदा, सुपर 8 में जाना लगभग तय; यहां देखें IND बनाम NAM मैच का स्कोरकार्ड

\