विदेश की खबरें | भारत-अमेरिका के लोगों के बीच संबंध और मजबूत व बेहतर होंगे: व्हाइट हाउस अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. व्हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका और भारत के लोगों के आपसी संबंध जितने मजबूत हैं, उतने किसी और देश के लोगों के बीच नहीं हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 16 अप्रैल व्हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका और भारत के लोगों के आपसी संबंध जितने मजबूत हैं, उतने किसी और देश के लोगों के बीच नहीं हैं।

अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के हिंद प्रशांत समन्वयक कर्ट कैंपबेल ने यह भी कहा कि बीते कुछ साल में दोनों देशों ने ‘मज़बूत रिश्ते’ बनाए हैं जो और बेहतर होंगे।

वह देश की विविधता का जश्न मनाने के लिए भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित कर रहे थे।

कैंपबेल ने कहा, ‘‘यह केवल विशिष्ट वर्ग की बैठक नहीं है। केवल प्रौद्योगिकी के कारण ये संबंध नहीं हैं। यह केवल सुरक्षा मुद्दों को लेकर भी नहीं है। यह एक ऐसा रिश्ता है जो लोगों के बीच आपसी संबंधों पर आधारित है। अमेरिका और भारत के लोगों के आपसी संबंध जितने मजबूत हैं, उतने किसी और देश के लोगों के बीच नहीं हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कई मामलों में, हमें सरकारों के तौर पर वास्तव में बीच में से हटने की जरूरत है और अलग-अलग तरीकों से इन लोगों को साथ में काम करने देना चाहिए।’’

कैंपबेल ने कहा कि ऐसी दुनिया में जहां इतनी सारी चुनौतियां और कठिनाइयां हैं, वहां इस रिश्ते को बढ़ते और फलते-फूलते देखना अद्भुत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now