देश की खबरें | बंगाल के पानागढ़ वायुसेना अड्डे पर भारत-अमेरिका की वायुसेना का संयुक्त अभ्यास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और अमेरिका की वायुसेनाओं का 12 दिवसीय संयुक्त अभ्यास यहां वायुसैनिक अड्डे अर्जन सिंह में हो रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पानागढ़ (पश्चिम बंगाल), 20 अप्रैल भारत और अमेरिका की वायुसेनाओं का 12 दिवसीय संयुक्त अभ्यास यहां वायुसैनिक अड्डे अर्जन सिंह में हो रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की तरह से अभ्यास में तीन सी130जे और एक सी-17 परिवहन विमान हिस्सा ले रहे हैं जबकि अमेरिकी वायुसेना (यूएसएएफ) की तरफ से भी ऐसे ही विमान संयुक्त अभ्यास के लिए यहां पहुंचे हैं।

अधिकारी ने कहा कि 10 अप्रैल से संयुक्त अभ्यास में भाग लेने वाली अमेरिकी विशेष बल की टीम 16 अप्रैल को अपने एक सी130जे विमान से रवाना हुई।

अभ्यास यूएसएएफ विमान चालक दल के लिए कई उड़ानों के साथ शुरू हुआ, जिसके बाद आईएएफ के सी130जे चालक दल को कम लागत वाली कम ऊंचाई पर विमान से छलांग लगाने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी बीरभूम जिले के रामपुरहाट में दोनों बलों की ‘कॉम्बैट फ्री फॉल’(सीएफएफ) और ‘नाइट विजन गॉगल्स असिस्टेड असॉल्ट लैंडिंग’ की गई।

सीएफएफ पैराशूट सिस्टम पैराट्रूपर को 30,000 फुट की ऊंचाई से कूदने के लिए पूर्ण समाधान प्रदान करता है, जिसमें वह 30 किमी की सीमा तक ग्लाइड कर सकता है और वांछित लक्ष्य पर उतर सकता है।

अधिकारी ने कहा कि 17 और 18 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के कलाईकुंडा वायु सेना अड्डे में भारतीय वायुसेना और यूएसएएफ के लड़ाकू विमानों के साथ बड़े स्तर पर अभ्यास किया गया था।

उन्होंने कहा कि संयुक्त अभ्यास के दौरान आगरा में एक ड्रॉप जोन में लंबी दूरी के उपकरण को भी विमान से नीचे गिराया गया। यह संयुक्त अभ्यास 21 अप्रैल तक चलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू