देश की खबरें | भारत, अमेरिका ने भागीदार देशों में क्षमता निर्माण पर समझौते के प्रावधानों का विस्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को एक मौजूदा समझौते के प्रावधानों का विस्तार किया, जिसके तहत सहयोगी देशों को कनेक्टिविटी, व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य सेवा तथा कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त रूप से क्षमता निर्माण में मदद दी जाती है।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को एक मौजूदा समझौते के प्रावधानों का विस्तार किया, जिसके तहत सहयोगी देशों को कनेक्टिविटी, व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य सेवा तथा कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त रूप से क्षमता निर्माण में मदद दी जाती है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने वैश्विक विकास के लिए त्रिकोणीय सहयोग पर मार्गदर्शक सिद्धांतों के वक्तव्य (एसजीपी) में दूसरे संशोधन पर हस्ताक्षर किए। एसजीपी समझौते पर नवंबर 2014 में हस्ताक्षर किए गए थे और नए संशोधन ने समझौते की वैधता को 2026 तक बढ़ा दिया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत और अमेरिका मुख्य रूप से कृषि, क्षेत्रीय संपर्क, व्यापार और निवेश, पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छ और अक्षय ऊर्जा, महिला सशक्तिकरण, आपदा को लेकर तैयारी, जल, स्वच्छता, शिक्षा और संस्थान निर्माण पर ध्यान केंद्रित करते हुए, कई क्षेत्रों में भागीदार देशों को क्षमता निर्माण सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे।’’ बयान में कहा गया है कि दूसरा संशोधन भारत और अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से किए गए क्षमता निर्माण गतिविधियों के दायरे का विस्तार करता है और एसजीपी के तहत की जाने वाली गतिविधियों की वर्ष में दो बार निगरानी और समीक्षा के लिए एक परामर्श तंत्र भी प्रदान करता है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह समझौता दोनों राष्ट्रों की मिलकर काम करने और मांग-संचालित विकास साझेदारी प्रदान करने के लिए अपनी संयुक्त क्षमताओं का लाभ उठाने की संयुक्त प्रतिबद्धता को पूरा करने में सहायता करता है।’’ बयान में कहा गया, ‘‘अमेरिका के साथ यह त्रिकोणीय सहयोग भारत की मौजूदा और भविष्य की विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण और विश्व स्तर पर देशों के साथ तकनीकी सहयोग में सहायक होगा।’’

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के भारत दौरे के दो दिन बाद समझौते पर दस्तखत किए गए। दौरे के दौरान दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और प्रगाढ़ करने पर सहमति व्यक्त की थी।

इस संशोधन पर विदेश मंत्रालय में विकास भागीदारी प्रशासन-द्वितीय प्रभाग की संयुक्त सचिव अभिलाषा जोशी और भारत में यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) की कार्यवाहक मिशन निदेशक करेन क्लिमोस्की ने दस्तखत किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी