जरुरी जानकारी | भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता दिवाली तक पूरा करने का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर दोनों पक्षों के वार्ताकारों के लिये दिवाली तक की समयसीमा तय की है।

लंदन, 22 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर दोनों पक्षों के वार्ताकारों के लिये दिवाली तक की समयसीमा तय की है।

दोनों नेताओं की शुक्रवार को नयी दिल्ली में हुई बैठक में यह समयसीमा तय की गयी। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर को है। इस तरह एफटीए को 24 अक्टूबर तक पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पहले एफटीए को साल 2022 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।

अपनी दो-दिवसीय भारत यात्रा के आखिरी दिन जॉनसन ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौते से भारत-ब्रिटेन व्यापार वर्ष 2030 तक दोगुना हो सकता है और इससे उपभोक्ता मूल्यों में कमी आएगी।

जॉनसन ने कहा, ‘‘आज प्रधानमंत्री मोदी और मैंने अपने वार्ताकारों से एफटीए पर बातचीत दिवाली तक पूरा करने को कहा।’’

इससे पहले, अधिकारियों ने कहा था कि जनवरी से शुरू हुई पहले दो दौर की बातचीत में एफटीए के तहत 26 अध्यायों में से चार को अंतिम रूप दे दिया गया है। साथ ही बाकी बचे 22 अध्यायों पर भी अच्छी प्रगति हुई है।

दोनों पक्षों के वार्ताकारों के बीच तीसरे दौर की वार्ता अगले सप्ताह नयी दिल्ली में शुरू होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\