विदेश की खबरें | भारत-यूएई व्यापार संबंधों ने नई ऊचाइंयों को छुआ : भारतीय राजदूत सुधीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने रविवार को कहा कि सदियों पुराने भारत-यूएई व्यापार संबंधों ने नई ऊचाइंयों को छुआ है और अविश्वसनीय रूप से विस्तारित अवसरों में विविधता आई है। उन्होंने कहा कि ऐसे समाधान तैयार किए गये हैं जो समावेशी होने के साथ वैश्विक हितों के अनुरूप हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

दुबई, 26 नवंबर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने रविवार को कहा कि सदियों पुराने भारत-यूएई व्यापार संबंधों ने नई ऊचाइंयों को छुआ है और अविश्वसनीय रूप से विस्तारित अवसरों में विविधता आई है। उन्होंने कहा कि ऐसे समाधान तैयार किए गये हैं जो समावेशी होने के साथ वैश्विक हितों के अनुरूप हैं।

सुधीर की टिप्पणी 27 नवंबर को दुबई में होने वाले ‘इंडिया ग्लोबल फोरम’ के वार्षिक कार्यक्रम से पहले आई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगी।

यह इस कार्यक्रम का तीसरा संस्करण है और इसका विषय है ‘अनलीसिंग एंबिशंस’।

सुधीर ने कहा, “मौजूदा विश्व में, भारत-यूएई रणनीतिक साझेदारी बहुत बड़ी है। सदियों पुराने व्यापार संबंध नई ऊंचाइयों पर हैं और अविश्वसनीय रूप से विस्तारित अवसरों में विविधता आई है।’’

भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जो साल-दर-साल 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए अप्रैल 2022-मार्च 2023 की अवधि में 85 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। वर्ष 2030 तक दोनों देशों के गैर-तेल व्यापार को 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी