जरुरी जानकारी | भारत, संयुक्त राज्य अमीरात उद्योग, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बढ़ाएंगे सहयोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने बृहस्पतिवार को उद्योग और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये।

अबू धाबी, पांच अक्टूबर भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने बृहस्पतिवार को उद्योग और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये।

इस समझौते का उद्देश्य निवेश, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और उद्योगों में प्रमुख प्रौद्योगिकियों के उपयोग के माध्यम से दोनों देशों में उद्योगों को मजबूत और विकसित करना है।

समझौते पर भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और संयुक्त अरब अमीरात के उद्योग और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी मंत्री सुल्तान अल जाबेर ने हस्ताक्षर किये।

गोयल निवेश पर भारत-यूएई उच्चस्तरीय कार्यबल की 11वीं बैठक में भाग लेने यहां आए हैं।

समझौता ज्ञापन का उद्देश्य संस्थागत और कंपनियों के स्तर पर क्षमता को बढ़ाना और कौशल विकास करना भी है।

एमओयू के अनुसार, दोनों देश अपनी अर्थव्यवस्थाओं को गति और विविध रूप देने के लिये रणनीतिक हित से जुड़े क्षेत्रों में उद्योगों और प्रौद्योगिकियों के विकास में सहयोग करेंगे।

इस लक्ष्य को उद्योग और शैक्षणिक क्षेत्रों के बीच सहयोग, अनुसंधान और विकास परियोजनाओं में मिलकर काम करने, बेहतर गतिविधियों को साझा करने, मानकीकरण आदि के जरिये प्राप्त किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड