खेल की खबरें | भारत ने श्रीलंका के चार विकेट 151 रन पर निकाले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन अच्छी शुरूआत की लेकिन भारत ने तीन विकेट जल्दी निकालकर बड़ी जीत की राह पर कदम रख दिया ।

बेंगलुरू, 14 मार्च श्रीलंका ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन अच्छी शुरूआत की लेकिन भारत ने तीन विकेट जल्दी निकालकर बड़ी जीत की राह पर कदम रख दिया ।

जीत के लिये 447 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने एक विकेट पर 28 रन से आगे खेलना शुरू किया था । कुसाल मेंडिस (60 गेंद में 54 रन) और दिमुथ करूणारत्ने (नाबाद 67) ने पहले सत्र में 123 रन जोड़े ।

चाय ब्रेक के समय श्रीलंका ने चार विकेट 151 रन पर गंवा दिये थे । करूणारत्ने और निरोशन डिकवेला (10) क्रीज पर थे ।

पहले ही दिन से स्पिनरों की मदद कर रही पिच पर श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिये रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को खेलना बहुत मुश्किल होगा ।

मेंडिस और करूणारत्ने ने आत्मविश्वास के साथ खेलना शुरू किया । मेंडिस खास तौर पर काफी सहज नजर आये और उन्होंने जडेजा को एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया । वह हालांकि अश्विन का शिकार हुए और विकेट के पीछे कैच दे बैठे ।

मेंडिस और करूणारत्ने दोनों ने अपने पैरों का बखूबी इस्तेमाल करके भारतीय स्पिनरों का सामना किया । मेंडिस ने फ्रंट और बैकफुट पर प्रभावी प्रदर्शन किया । उनके आउट होने से दूसरे विकेट की 96 रन की साझेदारी भी टूट गई ।

जडेजा ने एंजेलो मैथ्यूज (एक) और अश्विन ने धनंजय डिसिल्वा (चार) को पवेलियन भेजा ।

करूणारत्ने को जडेजा की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट करार दिया गया लेकिन उन्होंने डीआरएस लिया जिसमें साफ नजर आया कि गेंद उनकी जांघ के पैड से टकराकर पंत के हाथ में गई थी ।

उन्होंने अक्षर पटेल की गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू