देश की खबरें | भारत जल्द ही तिमोर-लेस्ते में दूतावास खोलेगा: विदेश मंत्रालय के सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के किसी राष्ट्रपति की तिमोर-लेस्ते की अब तक की पहली यात्रा से पहले विदेश मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने यहां शुक्रवार को कहा कि नयी दिल्ली शीघ्र दिली में एक दूतावास स्थापित करेगा,जिससे दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे।

नयी दिल्ली, दो अगस्त भारत के किसी राष्ट्रपति की तिमोर-लेस्ते की अब तक की पहली यात्रा से पहले विदेश मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने यहां शुक्रवार को कहा कि नयी दिल्ली शीघ्र दिली में एक दूतावास स्थापित करेगा,जिससे दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे।

लोकतांत्रिक गणराज्य तिमोर-लेस्ते की राजधानी का नाम ‘दिली’ है।

विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि तिमोर-लेस्ते ने भी नयी दिल्ली में अपना दूतावास खोलने के इरादे की घोषणा की है।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने पहले घोषणा की थी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच अगस्त से फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की छह दिवसीय यात्रा करेंगी।

वह राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा के आमंत्रण पर 10 अगस्त को ‘डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ तिमोर-लेस्ते’ का दौरा करेंगी।

मजूमदार ने कहा, ‘‘हमने तिमोर-लेस्ते में अपना मिशन खोलने की घोषणा की है, प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल सितंबर में इसकी घोषणा की थी। हम अपना दूतावास स्थापित करने की राह पर हैं और हम इसे बहुत जल्द स्थापित करेंगे।’’

विदेश मंत्रालय के सचिव ने कहा कि तिमोर-लेस्ते ने भी नयी दिल्ली में अपना दूतावास खोलने के इरादे की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें