IND vs SA Series 2024: भारत टेस्ट, एकदिवसीय और टी20 श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा, इस दिन से शुरू होगा सीरीज

सफेद गेंद प्रारूप की श्रृंखला मूल रूप से पिछले साल के आखिर में खेली जानी थी और यह आईसीसी भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) का हिस्सा थे, लेकिन पिछले साल अक्टूबर और नवंबर के बीच भारत में आयोजित 50 ओवर के आईसीसी पुरुष विश्व कप के कारण उन्हें आगे बढ़ाना पड़ा.

टीम इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका (Photo Credits: Twitter)

बेंगलुरू: भारत जून और जुलाई में एक टेस्ट, तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की मेजबानी करेगा. कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के एक अधिकारी ने बताया कि वनडे और टी20 मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे, जबकि टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जाएगा. वनडे मैच 16 जून से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होंगे, जबकि एकमात्र टेस्ट 28 जून से एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगा.

इसके बाद टीमें पांच, सात और नौ जुलाई को टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए बेंगलुरु लौटेंगी. इस टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला की अहमियत इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि  सितंबर-अक्टूबर में बांग्लादेश में महिला टी20 विश्व कप खेला जायेगा. ICC T20 World Cup 2024: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में सवाल पूछे जाने पर मुस्कुराते दिखें रोहित शर्मा, देखें वीडियो

सफेद गेंद प्रारूप की श्रृंखला मूल रूप से पिछले साल के आखिर में खेली जानी थी और यह आईसीसी भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) का हिस्सा थे, लेकिन पिछले साल अक्टूबर और नवंबर के बीच भारत में आयोजित 50 ओवर के आईसीसी पुरुष विश्व कप के कारण उन्हें आगे बढ़ाना पड़ा.

सीमित ओवरों की श्रृंखला में अब एक टेस्ट मैच को भी शामिल कर लिया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) पारंपरिक प्रारूप में महिला क्रिकेट को और अधिक प्रोत्साहन देने चाहता है. गौरतलब है कि भारत ने पिछले साल दिसंबर में मुंबई में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक-एक टेस्ट खेला था. भारत ने उन मैचों में इंग्लैंड को महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़े 347 रनों से और ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\