देश की खबरें | भारत ने पूर्वी अंटार्कटिका और वेडेल सागर को संरक्षित क्षेत्र घोषित करने के कदम का समर्थन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने अंटार्कटिक पर्यावरण का संरक्षण करने और पूर्वी अंटार्कटिका तथा वेडेल सागर को समुद्री संरक्षित क्षेत्र (एमपीए) घोषित करने के लिए यूरोपीय संघ के एक प्रस्ताव का समर्थन किया है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 30 सितंबर भारत ने अंटार्कटिक पर्यावरण का संरक्षण करने और पूर्वी अंटार्कटिका तथा वेडेल सागर को समुद्री संरक्षित क्षेत्र (एमपीए) घोषित करने के लिए यूरोपीय संघ के एक प्रस्ताव का समर्थन किया है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
बुधवार को डिजिटल माध्यम से हुई एक उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों प्रस्तावित एमपीए अवैध रूप से मछली पकड़ने की गतिविधियों को रोकने के लिए जरूरी हैं।
बैठक में यूरोपीय संघ के कई देशों ने भागीदारी की।
मंत्री ने कहा , ‘‘भारत अंटार्कटिक पर्यावरण के संरक्षण में निरंतरता रखने का समर्थन करता है। ’’
उन्होंने कहा कि भारत ने अंटार्कटिक पर्यावरण का संरक्षण करने और पूर्वी अंटार्कटिका तथा वेडेल सागर को समुद्री संरक्षित क्षेत्र घोषित करने के लिए यूरोपीय संघ के प्रस्ताव का समर्थन किया है।
मंत्री ने कहा कि अक्टूबर 2021 के अंत तक भारत एमपीए प्रस्तावों को सह-प्रायोजित करने वाले देशों में शामिल हो जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)