खेल की खबरें | भारत ने ओमान को 1-1 से ड्रा पर रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय फुटबॉल टीम ने दूसरे हॉफ में शानदार वापसी करके गुरुवार को यहां अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में ओमान को 1-1 से ड्रा पर रोका।

दुबई, 25 मार्च भारतीय फुटबॉल टीम ने दूसरे हॉफ में शानदार वापसी करके गुरुवार को यहां अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में ओमान को 1-1 से ड्रा पर रोका।

भारत ने 42वें मिनट में गोल गंवा दिया था। तब चिंगलेनसना सिंह ने गोल बचाने के प्रयास में आत्मघाती गोल कर दिया था। मनवीर सिंह ने 55वें मिनट में बराबरी का गोल किया जिससे भारत कोविड-19 लॉकडाउन के बाद अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच को ड्रा करवाने में सफल रहा।

भारत के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने 10 खिलाड़ियों को पदार्पण का मौका दिया। उन्होंने मैच से पहले कहा था कि वह अधिक से अधिक खिलाड़ियों को अवसर देंगे ताकि वे बड़े मैचों का अनुभव हासिल कर सकें।

पहले हॉफ में ओमान ने लगातार हमले किये और इस बीच भारत एक बार भी लक्ष्य पर शॉट नहीं लगा पाया। भारत के खिलाफ विश्व कप क्वालीफाईंग के दोनों चरणों के मैच जीतने वाले ओमान को 27वें मिनट में पेनल्टी मिली क्योंकि राउलिन बोर्जेस ने अब्दुल अजीज अल गिलानी के खिलाफ बॉक्स में फाउल किया। अजीज ने स्वयं पेनल्टी ली लेकिन उनका शॉट सीधे गोलकीपर अमरिंदर सिंह के पास चला गया।

भारत के पहले हाफ में पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ के शुरू में दो बदलाव किये। जैकसन सिंह ओर बोर्जेस की जगह लालेंगमाविया और रेनियर फर्नाडिस को उतारा गया।

भारतीयों ने दूसरे हॉफ में बेहतर खेल दिखाया। उन्होंने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। इस बीच खेल के 55वें मिनट में मनवीर ने बिपिन सिंह के क्रास पर हेडर से गोल किया।

भारत अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच सोमवार को यूएई के खिलाफ खेलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\