भारत ने संघर्ष प्रभावित ईरान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए शुरू किया 'ऑपरेशन सिंधु'

इजराइल और ईरान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच भारत ने बुधवार को ईरान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन सिंधु' शुरू करने की घोषणा की.

नयी दिल्ली, 18 जून: इजराइल और ईरान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच भारत ने बुधवार को ईरान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन सिंधु' शुरू करने की घोषणा की. भारत द्वारा निकासी अभियान शुरू करने के बीच ही, तेहरान के केशवरज स्ट्रीट क्षेत्र में मेडिकल छात्रों के छात्रावास पर हुए हमले में कुछ भारतीय छात्रों के घायल होने की खबरें आईं.

दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास के अधिकारियों ने कहा कि कुछ छात्रों के घायल होने के बाद, ईरानी विदेश मंत्रालय तेहरान में भारतीय मिशन के लगातार संपर्क में है. भारतीय पक्ष की ओर से इस कथित घटना पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई. विदेश मंत्रालय ने कहा, "भारत विदेशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है."

ईरान में 4,000 से अधिक भारतीय नागरिक रह रहे हैं और उनमें से आधे छात्र हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा कि तेहरान में भारतीय दूतावास ने उत्तरी ईरान से 110 भारतीय छात्रों को निकाला है, तथा मंगलवार को उन्हें सुरक्षित रूप से आर्मेनिया में प्रवेश करने में सहायता की है.

ये छात्र भारतीय दूतावास के मार्गदर्शन में सड़क मार्ग से आर्मेनिया की राजधानी येरेवान पहुंचे.

विदेश मंत्रालय ने बताया, "ये छात्र येरेवान से 18 जून को अपराह्न दो बजकर 55 मिनट पर विशेष उड़ान से रवाना हुए और ऑपरेशन सिंधु के पहले चरण के तहत 19 जून की सुबह नयी दिल्ली पहुंचेंगे." नयी दिल्ली ने ईरान और आर्मेनिया सरकारों का निकासी प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए धन्यवाद भी जताया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 234 रनों का टारगेट, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Live Score Update: कार्डिफ में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड