विदेश की खबरें | भारत-श्रीलंका संयुक्त समिति ने नौका सेवाओं की बहाली के लिए वार्ता की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संपर्क मजबूत करने के मकसद से स्थापित एक संयुक्त आयोग ने क्षेत्रीय व्यापार एवं पर्यटन को बढ़ावा देने तथा लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए दोनों देशों के बीच नौका सेवाएं बहाल करने पर ‘‘सार्थक वार्ता’’ की है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, 18 जुलाई भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संपर्क मजबूत करने के मकसद से स्थापित एक संयुक्त आयोग ने क्षेत्रीय व्यापार एवं पर्यटन को बढ़ावा देने तथा लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए दोनों देशों के बीच नौका सेवाएं बहाल करने पर ‘‘सार्थक वार्ता’’ की है।

समुद्र के रास्ते यात्रियों के आवागमन संबंधी समझौता पत्र (एमओयू) के तहत स्थापित भारत-श्रीलंका संयुक्त समिति ने पिछले सप्ताह डिजिटल माध्यम से एक बैठक की।

यहां भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘सार्थक बातचीत में दोनों देशों के बीच पारस्परिक रूप से सहमत बिंदुओं को जोड़ने वाली नौका सेवाओं को बहाल करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।’’

इसमें बताया गया कि दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि नौका सेवाओं की बहाली से क्षेत्रीय व्यापार एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों से बीच आपसी संबंध मजबूत होंगे।

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे इस सप्ताह के अंत में भारत की यात्रा करने वाले हैं।

इस बैठक में भारत का नेतृत्व बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव राजेश कुमार सिन्हा और श्रीलंका का नेतृत्व श्रीलंकाई सरकार के बंदरगाह, जहाजरानी और विमानन मंत्रालय के सचिव के डी एस रुवनचंद्रा ने किया।

बयान में बताया गया कि संयुक्त समिति ने निकट भविष्य में नौका सेवाओं के संचालन के मकसद से आपसी सहयोग के लिए कई क्षेत्रों की पहचान की और आपसी समझ के आधार पर आगे कदम उठाने की इच्छा जताई।

भारत और श्रीलंका सरकार ने समुद्री मार्ग से यात्री परिवहन पर द्विपक्षीय समझौता ज्ञापन के प्रावधानों के अनुसार संयुक्त समिति का हाल में पुनर्गठन किया था। इस समझौता पत्र पर 2011 में हस्ताक्षर किए गए थे।

नौका सेवाएं 80 के दशक में निलंबित कर दी गई थीं।

दोनों देशों के बीच नौका सेवा अप्रैल में शुरू होनी थी, लेकिन भारत ने नौका सेवा के लिए चुने गए बंदरगाह को बदल दिया, जिसके कारण इसमें विलंब हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी