जरुरी जानकारी | भारत ने वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिये अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के साथ रणनीतिक भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किये। इसका मकसद वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा, स्थिरता और उसे भरोसेमंद बनाने में सहयोग को मजबूत बनाना है।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी भारत ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के साथ रणनीतिक भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किये। इसका मकसद वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा, स्थिरता और उसे भरोसेमंद बनाने में सहयोग को मजबूत बनाना है।

बिजली मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी से सदस्य देश एक-दूसरे के बीच जानकारी का व्यापक रूप से आदान-प्रदान कर सकेंगे। साथ ही यह समझौता भारत के लिए आईइए का पूर्ण सदस्य बनने की दिशा में एक और कदम होगा।

बयान के अनुसार, ‘‘आईएए सदस्यों और भारत सरकार के बीच रणनीतिक भागीदारी के लिये रूपरेखा पर 27 जनवरी, 2021 को दस्तखत किये गये। इस समझौते के तहत सदस्य देशों के बीच आपसी विश्वास, मजबूत सहयोग और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा, स्थिरता और टिकाऊपन को बढ़ावा मिलेगा।’’

समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भारत की ओर से ऊर्जा सचिव संजीव नंदन सहाय और आईईए की ओर से कार्यकारी निदेशक डॉ. फतिह बिरोल ने हस्ताक्षर किए।

बयान के अनुसार, ‘‘रणनीतिक साझेदारी की रूपरेखा को भारत और आईईए के सदस्यों द्वारा तय किया जाएगा जिसमें भारत की भूमिका और साझेदारी से मिलने वाले फायदे धीरे-धीरे बढ़ाए जाएंगे...।’’

आईइए सचिवालय भारत में आपसी सहयोग बढ़ाने वाली गतिविधियों के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार होगा। इसके अलावा एजेंसी के सदस्यों और भारत के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए रणनीतिक साझेदारी तय करने का काम भी आईईए करेगी।

भारत सरकार समझौते के अनुसार ऊर्जा क्षेत्र में रणनीतिक और तकनीकी सहयोग को प्रोत्साहित करने और बढ़ावा देने वाले आवश्यक कदम उठाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी