देश की खबरें | भारत गलवान घाटी घटना को गश्ती-टकराव मानकर खारिज करने की गलती न करे : अमरिंदर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत को गलवान घाटी की घटना को गश्ती-टकराव मानकर खारिज करने की गलती नहीं करनी चाहिए और भारतीय क्षेत्र में किसी भी चीनी घुसपैठ के खिलाफ कड़ा रुख अपनाना चाहिए।

चंडीगढ़, 23 जून पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत को गलवान घाटी की घटना को गश्ती-टकराव मानकर खारिज करने की गलती नहीं करनी चाहिए और भारतीय क्षेत्र में किसी भी चीनी घुसपैठ के खिलाफ कड़ा रुख अपनाना चाहिए।

पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक मारे गए थे, जिनमें से चार पंजाब से थे।

यह भी पढ़े | कोरोना के तेलंगाना में 879 नए मरीज पाए गए: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने कहा कि गलवान घाटी हिंसा चीन की बड़ी योजना का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि घाटी में चीन द्वारा किया गया निर्माण यह दर्शाता है कि चीनी एक योजना पर काम कर रहे थे।

यह भी पढ़े | दिल्ली कोरोना संक्रमण से हुई बेहाल, 24 घंटे में मिले 3947 नए केस, 68 मरीजों की हुई मौत.

सेना के पूर्व कप्तान सिंह ने कहा, '' भारत क्षेत्र में अपनी एक इंच जमीन भी गंवाना बर्दाश्त नहीं कर सकता, जिसका दोनो पक्षों के लिए बड़ा रणनीतिक महत्व है। हम सभी ने अपने समय में पाकिस्तान और चीन के साथ भी टकराव देखा है और ... वास्तव में यह गश्ती-टकराव तो बिल्कुल नहीं है।''

कांग्रेस कार्यसमिति की वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हुई बैठक के दौरान सिंह ने कहा, '' हमें एक मजबूत रुख अख्तियार करना पड़ेगा और हमें यह बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए कि यदि हम एक इंच भी जमीन गंवाते हैं तो हमें उन्हें जिम्मेदार ठहराना होगा।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\