देश की खबरें | भारत ने ग्वाटेमाला, केन्या, रवांडा, सेनेगल को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक भेजीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करते हुए ग्वाटेमाला, केन्या, रवांडा, सेनेगल, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो को भारत निर्मित कोविड-19 रोधी टीके की खुराक भेजीं । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को यह जानकारी दी ।

नयी दिल्ली, 3 मार्च भारत ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करते हुए ग्वाटेमाला, केन्या, रवांडा, सेनेगल, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो को भारत निर्मित कोविड-19 रोधी टीके की खुराक भेजीं । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को यह जानकारी दी ।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ अफ्रीका में आगे बढ़ते हुए । केन्या में भारत निर्मित टीके पहुंचे । ’’

विदेश मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में टीका मैत्री अभियान के तहत ग्वाटेमाला में कोविड-19 रोधी टीके पहुंचने की जानकारी दी ।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘रवांडा तक पहुंच बनाते हुए । भारत निर्मित टीके किगाली पहुंचे ।’’

उन्होंने कहा कि टीके की खेप डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो पहुंची । भारत निर्मित टीके किंसासा पहुंचे ।

जयशंकर ने एक अन्य ट्वीट में ‘मेड इन इंडिया टीके’ सेनेगल पहुंचने की भी जानकारी दी ।

इससे एक दिन पहले भारत ने नाइजीरिया, अंगोला को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक भेजी है।

भारत ने कैरीकॉम देशों से की गयी अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए कोविड-19 रोधी टीके एंटीगुआ और बारबुडा, सेंट किट्स और नेविस, सेंट विंसेन्ट और ग्रेनेडाइन्स एवं सूरीनाम को भेजे थे।

गौरतलब है कि ‘कैरीकॉम’ 20 कैरेबियाई देशों का समूह है, जहां करीब 1.6 करोड़ लोग रहते हैं।

भारत ने ‘टीका मैत्री’ अभियान के तहत भूटान को 1.5 लाख, मालदीव, मॉरीशस और बहरीन को एक लाख, नेपाल को 10 लाख, बांग्लादेश को 20 लाख, म्यांमा को 15 लाख, सेशल्स को 50,000, श्रीलंका को पांच लाख कोविड-19 रोधी टीके की खुराक मुहैया कराई हैं। इसके अलावा अनेक देशों को टीके की वाणिज्यिक आपूर्ति भी की गई है ।

भारत ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एकजुटता दिखाते हुए दुनिया के विभिन्न देशों को अनुदान सहायता और वाणिज्यिक आपूर्ति के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 361.91 लाख खुराक उपलब्ध करायी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड